ePaper

लालू ने किया केंद्र को सपोर्ट, कहा- पाक को और कड़ा इंजेक्शन देने की जरूरत

Updated at : 07 Oct 2016 8:18 PM (IST)
विज्ञापन
लालू ने किया केंद्र को सपोर्ट, कहा- पाक को और कड़ा इंजेक्शन देने की जरूरत

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने कहा है कि पाकिस्तान को और कड़ा कड़ा इंजेक्शन देने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक को राजनीति का हिस्सा नहीं बनायें. राजनीतिक दलों से सेना की कार्रवाई पर बहस नहीं करने की सलाह देते हुए उन्होंने कहा है कि सर्जिकल स्ट्राइक पर बहस नहीं होना […]

विज्ञापन

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने कहा है कि पाकिस्तान को और कड़ा कड़ा इंजेक्शन देने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक को राजनीति का हिस्सा नहीं बनायें. राजनीतिक दलों से सेना की कार्रवाई पर बहस नहीं करने की सलाह देते हुए उन्होंने कहा है कि सर्जिकल स्ट्राइक पर बहस नहीं होना चाहिए. सेना को दिल से सैल्यूट करता हूं. लालू प्रसाद ने कहा है कि सेना में भरती होने वाले जवान गरीब, मजदूर, किसान और खेतिहर वर्ग के बेटे होते हैं. उनके दुख -दर्द को मैं समझता हूं.

शुक्रवार को ट्वीट कर उन्होंने लोगों से सेना के नाम पर राजनीति नहीं करने की अपील की. उन्होंने कहा कि होर्डिंग में भी नेताओं की जगह वीर शहीदों की तस्वीर लगाना चाहिए. सीमा पर जवान लड़ते हैं किसी पार्टी के कार्यकर्ता नहीं लड़ते हैं. उन जवानों को देश की रक्षा में अपने प्राण की आहूति देने में तनिक भी झिझक नहीं होती है. सेना के इस जज्बे के साथ राजनीति करना अशोभनीय है. प्रसाद ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के ट्वीट को भी री ट्वीट किया है. तेजस्वी ने भी ट्वीट कर कहा था कि देश की सुरक्षा से बढ़कर कुछ भी नहीं है. सेना के मामले और सर्जिकल स्ट्राइक पर राजनीति नहीं होनी चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन