JDU में शामिल हुए पूर्व मंत्री गौतम सिंह, विधानसभा चुनाव में हुए थे अलग

Updated at : 07 Oct 2016 6:14 PM (IST)
विज्ञापन
JDU में शामिल हुए पूर्व मंत्री गौतम सिंह, विधानसभा चुनाव में हुए थे अलग

पटना : पूर्व मंत्री गौतम सिंह शुक्रवार को फिर से जदयू में शामिल हो गये हैं. वे बिहार विधानसभा से पहले पार्टी से अलग हो गये थे. वे दूसरे दल में शामिल भी हुए थे, लेकिन मांझी सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े थे. इसमें उन्हें सफलता नहीं मिली. जदयू के प्रदेश […]

विज्ञापन

पटना : पूर्व मंत्री गौतम सिंह शुक्रवार को फिर से जदयू में शामिल हो गये हैं. वे बिहार विधानसभा से पहले पार्टी से अलग हो गये थे. वे दूसरे दल में शामिल भी हुए थे, लेकिन मांझी सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े थे. इसमें उन्हें सफलता नहीं मिली. जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने पार्टी कार्यालय में उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलायी. गौतम सिंह के साथ-साथ सगुन सिंह ने भी जदयू की सदस्यता ग्रहण की. सदस्यता ग्रहण कराने के बाद वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि गौतम सिंह बराबर पार्टी के साथ थे. वे छोटे अंतराल में पार्टी से बाहर रह कर घर वापसी की है. जदयू में रहते हुए और इससे अलग होने पर भी उन्होंने नीतीश कुमार के नीतियों और कार्यक्रमों की प्रशंसा की है.

उन्होंने कहा कि उनके पार्टी में जुड़ने से कई जिलों में उनके जो संपर्क हैं उसका लाभ मिलेगा. साथ ही सारण प्रमंडल व पूरे बिहार में पार्टी और मजबूत होगी. सदस्यता ग्रहण करने के बाद गौतम सिंह ने कहा कि वे पुराने घर जदयू से बाहर नहीं रहे. अलग होकर भी पार्टी के साथ थे, हालांकि उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा, लेकिन अगल-बगल से जदयू प्रत्याशियों के मदद के लिए काम भी किया. कुछ कारणों से पार्टी से अलग हुए थे, लेकिन मन से जदयू से 20 साल से जुड़े हुए थे, जुड़े हैं और आगे भी जुड़े रहेंगे. उन्होंने जदयू के अलावा किसी भी दल में कभी शामिल नहीं होने का दावा भी किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन