बिहार में राज्यसभा की 5वीं सीट पर सस्पेंस, उपेंद्र कुशवाहा और एडी सिंह में कांटे की टक्कर

Updated:
विज्ञापन

तेजस्वी यादव और उपेंद्र कुशवाहा

Rajya Sabha Election: बिहार राज्यसभा की 5वीं सीट के लिए खींचतान जारी है. एनडीए के उपेंद्र कुशवाहा और राजद के एडी सिंह के बीच मुकाबला फंस गया है. 41 वोटों के लक्ष्य को पाने के लिए ओवैसी की पार्टी AIMIM के 5 विधायक की भूमिका अहम होगी. इनसे तेजस्वी यादव और एनडीए दोनों संपर्क कर रहे हैं.

विज्ञापन

Rajya Sabha Election: बिहार में 16 मार्च को राज्यसभा की पांच सीटों के लिए मतदान होना है. इस बार सबसे ज्यादा चर्चा पांचवीं सीट को लेकर हो रही है. इस सीट पर मुकाबला काफी रोचक बन गया है. एक तरफ एनडीए की ओर से उपेंद्र कुशवाहा मैदान में हैं, तो दूसरी तरफ महागठबंधन ने अमरेंद्र धारी सिंह को उम्मीदवार बनाया है. जीत के लिए किसी भी उम्मीदवार को 41 वोट चाहिए.

आपके शहर में

विज्ञापन

क्या है मौजूदा गणित

मौजूदा गणित देखें तो एनडीए के पास फिलहाल 38 वोट हैं, यानी उसे जीत के लिए तीन और वोटों की जरूरत है. महागठबंधन भी अभी जरूरी आंकड़े से छह वोट पीछे बताया जा रहा है. इसी वजह से इस चुनाव में छोटे दलों और निर्दलीय विधायकों की अहमियत अचानक बढ़ गई है. खास तौर पर एआईएमआईएम और बसपा के विधायक इस मुकाबले में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं.

इस मुलाकात की चर्चा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने हाल ही में एआईएमआईएम के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान और अन्य नेताओं से मुलाकात की है. इस मुलाकात में राज्यसभा चुनाव के लिए समर्थन की बात हुई. बताया जा रहा है कि बातचीत सही माहौल में हुई है. इसी बीच अख्तरुल इमान ने 15 मार्च को पटना में इफ्तार पार्टी भी रखी है, जिसमें तेजस्वी यादव को आमंत्रित किया गया है.

इमान ने क्या बताया

अख्तरुल इमान का कहना है कि तेजस्वी यादव के साथ हुई बातचीत की पूरी जानकारी पार्टी प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को दी जाएगी. अंतिम फैसला वही करेंगे कि पार्टी के विधायक किस उम्मीदवार का समर्थन करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि बातचीत अच्छी रही है और आगे की रणनीति पार्टी नेतृत्व तय करेगा.

सियासी फिजाओं में यह भी चर्चा है कि इस बातचीत में गिव एंड टेक फॉर्मूले पर भी चर्चा हुई है. माना जा रहा है कि अगर एआईएमआईएम के विधायक महागठबंधन के उम्मीदवार को समर्थन देते हैं, तो आने वाले बिहार एमएलसी चुनाव में उन्हें एक सीट दी जा सकती है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

उपेंद्र कुशवाहा भी लगातार संपर्क में

दूसरी ओर एनडीए उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा भी एआईएमआईएम नेताओं से संपर्क बनाए हुए हैं. ऐसे में इस चुनाव में एआईएमआईएम के विधायक किंगमेकर की भूमिका में नजर आ रहे हैं. अब सबकी निगाहें 16 मार्च को होने वाली वोटिंग पर टिकी हैं, जब साफ हो जाएगा कि एआईएमआईएम का समर्थन किसे मिलता है.

इसे भी पढ़ें: बिहार के इन जिलों में 50 kmph से चलेगी हवा, IMD ने सभी जिलों के लिए जारी किया येलो अलर्ट

बिहार में 5वीं सीट के लिए फंसा पेंच, आखिरी 15 घंटे में खुलेगा राज, NDA विधायकों को वोटिंग से ठीक पहले मिलेगा टारगेट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन