बिहार के पूर्व राज्यपाल व कांग्रेस नेता डीवाई पाटिल के बेटे ने मुंबई में खरीदी 100 करोड़ की प्रॉपर्टी

Updated at : 23 Aug 2016 2:19 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार के पूर्व राज्यपाल व कांग्रेस नेता डीवाई पाटिल के बेटे ने मुंबई में खरीदी 100 करोड़ की प्रॉपर्टी

नयी दिल्ली : बिहार के पूर्व राज्यपाल और कांग्रेस नेता डीवाई पाटिल के बेटे अजिंक्‍य पाटिल मुंबई में करीब 100 करोड़ की प्रॉपर्टी खरीदी है. इस प्राॅपर्टी को खरीदने के साथ ही अजिंक्य चर्चा मेंआ गये हैं. बताया जाता है कि मुंबई शहर में हाल के दिनों में सबसे बड़ी प्रॉपर्टी खरीद-फरोख्त में से एक […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : बिहार के पूर्व राज्यपाल और कांग्रेस नेता डीवाई पाटिल के बेटे अजिंक्‍य पाटिल मुंबई में करीब 100 करोड़ की प्रॉपर्टी खरीदी है. इस प्राॅपर्टी को खरीदने के साथ ही अजिंक्य चर्चा मेंआ गये हैं. बताया जाता है कि मुंबई शहर में हाल के दिनों में सबसे बड़ी प्रॉपर्टी खरीद-फरोख्त में से एक है.

मीडिया रिपोट्स के मुताबिक अजिंक्‍य पाटिल ने मुंबईमें वर्ली के सिल्वरीन टेरस बिल्डिंग में एक ट्रिपल डुप्‍लेक्‍स अपार्टमेंट खरीदा है. सिल्वरीन टेरस 23 मंजिला और सी-फेसिंग बिल्डिंग है. जहां से समंदर का नजारा दिखता है. यह बिल्डिंग शहर की सबसे हॉट प्रॉपर्टीज में से एक है. पाटिल की कंपनी के प्रवक्‍ता दिलीप कवाद ने इस डील के बारे में पुष्टि की है. वहीं, अजिंक्‍यपाटिल की इस डील को रीयल्‍टी सेक्‍टर से जुड़े लोग गेमचेंजर बता रहे हैं, क्‍योंकि यह ऐसे वक्‍त में हुई है जब महंगे घरों की खरीद-बिक्री का बाजार काफी सुस्‍त है.

अंग्रेजी अखबार ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की खबर के मुताबिक, इस प्रॉपर्टी को पाटिल के फर्म एआइपीएस रियल स्‍टेट के नाम पर खरीदा गया है. इससे संबंधित कागजात पर फर्म के डायरेक्‍टर्स में से एक राजेश रावरेन के दस्तखत हैं. रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से लिखागया है, इस प्रॉपर्टी को करीब 95.4 करोड़ रुपये में खरीदा गया है और स्‍टैंप ड्यूटी करीब 4.7 करोड़ की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन