अगले 24 घंटे कैसा रहेगा बिहार का मौसम, जानें

पटना : दक्षिण बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान मध्यम बारिश होने के साथ उत्तर बिहार में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा रिकार्ड की गयी. पटना स्थित मौसम विभाग कार्यालय से आज प्राप्त जानकारी के मुताबिक दक्षिण बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान मध्यम बारिश होने के साथ उत्तर बिहार में एक-दो स्थानों […]
पटना : दक्षिण बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान मध्यम बारिश होने के साथ उत्तर बिहार में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा रिकार्ड की गयी. पटना स्थित मौसम विभाग कार्यालय से आज प्राप्त जानकारी के मुताबिक दक्षिण बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान मध्यम बारिश होने के साथ उत्तर बिहार में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा रिकार्ड की गयी. पिछले 24 घंटे के दौरान बिहार के कैमूर जिला के कुदरा, जमुई जिले झाझा एवं सोनो में क्रमश: 6..6 सेमी, जमुई जिले के गरही में 5 सेमी तथा औरंगाबाद जिला के दाउदनगर, नवादा जिला के हिसुआ, नालंदा जिला के बिहारशरीफ और भागलपुर जिला के बीहपुर में क्रमश: 4..4 सेमी बारिश रिकार्ड की गयी.
बिहार के मुख्य शहरों का मौसम
बिहार के मुख्य शहरों में पटना, गया और भागलपुर में पिछले 24 घंटे के दौरान क्रमश: 6.7 मिमी, 13.5 मिमी, 5.4 मिमी वर्षा हुई. आज सुबह आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक पटना, गया और पूर्णिया में क्रमश: 0.4 मिमी, 18.1 मिमी और 2.0 मिमी बारिश रिकार्ड की गयी. पटना, गया, भागलपुर और पूर्णिया में आज अधिकतम तापमान क्रमश: 31.2 डिग्री सेल्सियस, 27.7 डिग्री सेल्सियस, 33.4 डिग्री सेल्सियस और 33.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. बिहार में आज सुबह सबसे अधिक आर्द्रता का स्तर गया जिला में :98 प्रतिशत: रहा जबकि आज शाम प्रदेश में गया जिला में आर्द्रता का स्तर सबसे अधिक :87 प्रतिशत: रहा.
अगले 24 घंटे का पूर्वानुमान
अगले 24 घंटे के दौरान पटना और गया जिला में सामान्य तौर पर आकाश में बादल छाये रहने के साथ हल्की बारिश होने तथा भागलपुर में सामान्य तौर पर आकाश में बादल छाये रहने के साथ हल्की वर्षा अथवा गरज के साथ छींटे पड़ने और पूर्णिया जिला में सामान्य तौर पर आकाश में बादल छाये रहने के साथ बारिश अथवा गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जतायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










