जानें, अगले 24 घंटे कैसा रहेगा बिहार का मौसम

Published at :16 Aug 2016 10:13 PM (IST)
विज्ञापन
जानें, अगले 24 घंटे कैसा रहेगा बिहार का मौसम

पटना : बिहार के शेखपुरा और समस्तीपुर जिला में पिछले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश होने के साथ प्रदेश के अन्य भागों में प्रदेश के दक्षिण पश्चिमी और दक्षिण मध्य में हल्की से मध्यम वर्षा रिकार्ड की गयी. पटना स्थित मौसम विभाग कार्यालय से आज प्राप्त जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के शेखपुरा और समस्तीपुर जिला में पिछले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश होने के साथ प्रदेश के अन्य भागों में प्रदेश के दक्षिण पश्चिमी और दक्षिण मध्य में हल्की से मध्यम वर्षा रिकार्ड की गयी. पटना स्थित मौसम विभाग कार्यालय से आज प्राप्त जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान बिहार के शेखपुरा जिला में 11 मिमी, शेखपुरा जिला के बरबिघा में 9 मिमी, समस्तीपुर के पूसा में 8 मिमी, अवरल जिला के किंजर एवं औरंगाबाद के देव में 6..6 मिमी, किशनगंज जिला के गलगलिया और गया जिला के बोधगया में 5..5 मिमी वर्षा रिकार्ड की गयी.

विभिन्न इलाकों में हुई वर्षा का रिकार्ड

पिछले 24 घंटे के दौरान पटना, गया, भागलपुर और पूर्णिया जिले में क्रमश: 1.1 मिमी, 35.4 मिमी, 5.0 मिमी वर्षा दर्ज हुई. आज सुबह आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक गया, भागलपुर और पूर्णिया में क्रमश: 0.6 मिमी, 2.0 मिमी और 0.2 मिमी बारिश रिकार्ड की गयी. पटना, गया, भागलपुर और पूर्णिया में आज अधिकतम तापमान क्रमश: 35.9 डिग्री सेल्सियस, 32.6 डिग्री सेल्सियस, 33.5 डिग्री सेल्सियस और 35.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.

हल्की बारिश की संभावना

बिहार में आज सुबह सबसे अधिक आर्द्रता का स्तर गया और भागलपुर में पूर्णिया जिला में :85 प्रतिशत: रहा जबकि आज शाम प्रदेश में गया जिला में आद्रता का स्तर सबसे अधिक :89 प्रतिशत: रहा. अगले 24 घंटे के दौरान पटना, गया और पूर्णिया जिला में सामान्य तौर पर आकाश में बादल छाये रहने के साथ एक-दो बार बारिश अथवा गरज के साथ छींटें पडने तथा भागलपुर में सामान्य तौर पर आकाश में बादल छाये रहने के साथ हल्की वर्षा की संभावना जतायी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन