बिहार : सूरत के व्यापारियों ने नहीं पी रखी थी शराब, ब्लड सैंपल में नहीं मिला अल्काेहल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Aug 2016 2:49 PM
पटना : बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बाद बीते 26 अप्रैल को राजधानी पटना स्थित होटल पनास से सात व्यापारियों को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.इनव्यापारियों की गिरफ्तारी के बाद हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ था. लेकिन एफएसएल की रिपोर्ट ने बिहार पुलिसकेदावों की पोल खोल कर रख दी है. रिपोर्ट […]
पटना : बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बाद बीते 26 अप्रैल को राजधानी पटना स्थित होटल पनास से सात व्यापारियों को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.इनव्यापारियों की गिरफ्तारी के बाद हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ था. लेकिन एफएसएल की रिपोर्ट ने बिहार पुलिसकेदावों की पोल खोल कर रख दी है. रिपोर्ट के मुताबिक व्यापारियों के ब्लड सैंपल में इथाइल अल्कोहल डिटेक्ट नहीं हुआ है.यानी व्यापारियों के शरीर में शराब की मात्रा नहीं पायीगयी है.
मीडिया रिपोट्स के मुताबिक इस पूरे मामले पर एडीजी हेडक्वाटर सुनील कुमार ने कहा कि पुलिस को अभी आधिकारिक तौर पर रिपोर्ट नही मिली है. रिपोर्ट मिलने के बाद ही कोई आगे की कार्रवाई की जाएगी. बहरहाल आगे जो कुछ भी हो लेकिन एफएसएल की इस रिपोर्ट ने फिलहाल पुलिस की मुश्किलें बढ़ा दी है.
उधर, सूत्रों के मुताबिक पुलिस अपनीअबइस सैंपल को हायर लैब में भेजने की तैयारी में है. गौरतलब है कि कि 26 अप्रैल की रात राजधानी के पनास होटल से शराब पीने के आरोप में सातव्यापारियों को पकड़ा गया था जिसमें सूरत केछह और कानपुर के एक व्यापारी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










