ePaper

चारा घोटाला में नीतीश कुमार और शिवानंद तिवारी को SC से बड़ी राहत

Updated at : 12 Jul 2016 1:57 PM (IST)
विज्ञापन
चारा घोटाला में नीतीश कुमार और शिवानंद तिवारी को SC से बड़ी राहत

पटना : चारा घोटाला मामले में दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में बिहार के मुख्यमंत्री और शिवानंद तिवारी को बड़ी राहत दी है.सुप्रीम कोर्ट ने दोनों के खिलाफ दायर याचिका को खारिज करतेहुए कहा कि पब्लिसिटी के लिए याचिका दाखिल की गयीहै. इससे पहले चारा घोटाला मामले में मुख्यमंत्री नीतीश […]

विज्ञापन

पटना : चारा घोटाला मामले में दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में बिहार के मुख्यमंत्री और शिवानंद तिवारी को बड़ी राहत दी है.सुप्रीम कोर्ट ने दोनों के खिलाफ दायर याचिका को खारिज करतेहुए कहा कि पब्लिसिटी के लिए याचिका दाखिल की गयीहै.

इससे पहले चारा घोटाला मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं शिवानंद तिवारी के खिलाफ सीबीआइ जांच की मांग करने वाली याचिका को झारखंड हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया था. गौर हो कि कोर्ट ने अक्टूबर, 2014 में इस मामले की सुनवाई पूरी कर ली थी और फैसला सुरक्षित रख लिया था.

केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआइने कोर्ट में कहा कि वह दोनों लोगों की मामले से संबंधित जांच कर चुका है और एजेंसी को ऐसा कुछ भी साक्ष्य नहीं मिला जिससे मामले में दोनों को आरोपी बनाया जा सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन