ePaper

कन्या शिक्षा मामले में गुजरात 20वें नंबर पर : मीसा भारती

Updated at : 08 Jul 2016 9:53 AM (IST)
विज्ञापन
कन्या शिक्षा मामले में गुजरात 20वें नंबर पर : मीसा भारती

पटना: राज्यसभा सदस्य डॉ मीसा भारती ने कहा है कि कन्या शिक्षा मामले में देश के 21 प्रमुख राज्यों में गुजरात का 20वां स्थान है. उन्होंने कहा है कि बिहार, झारखंड, असम आदि राज्य इस मामले में गुजरात जैसे समृद्ध राज्य से कहीं आगे है. उन्होंने कहा कि क्या कारण है कि लंबे समय से […]

विज्ञापन

पटना: राज्यसभा सदस्य डॉ मीसा भारती ने कहा है कि कन्या शिक्षा मामले में देश के 21 प्रमुख राज्यों में गुजरात का 20वां स्थान है. उन्होंने कहा है कि बिहार, झारखंड, असम आदि राज्य इस मामले में गुजरात जैसे समृद्ध राज्य से कहीं आगे है. उन्होंने कहा कि क्या कारण है कि लंबे समय से गुजरात जैसे राज्य में कन्याआें के लिए योजनाओं के बावजूद ना तो लड़कियां स्कूल-कॉलेजों में बड़ी तादाद में नामांकन करवा रही हैं, न अपनी शिक्षा पूरी कर रही हैं और न ही उच्च शिक्षा के लिए जा रही हैं.

फेसबुक पर जारी पोस्ट में उन्होंने कहा है कि लड़कियों में कुपोषण, कन्या भ्रूण हत्या जैसे मामलों में भी गुजरात जैसे समृद्ध और अधिकांश शिक्षित राज्य का आगे रहना समझ के परे है. लंबे समय से यहां भाजपा की सरकार रही है और जिसमें स्वयं मोदी जी लगातार तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं. जब मुख्यमंत्री रहकर एक राज्य में मोदी जी स्त्रियों की स्थिति में कोई बदलाव नहीं ला सके तो पूरे देश में एक नारा देकर या बेटियों के साथ सेल्फी खींचने को प्रेरित कर के क्या सुधार लायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन