इंटर टॉपर्स घोटाले की जांच की आंच पहुंची बांका

Published at :19 Jun 2016 5:27 AM (IST)
विज्ञापन
इंटर टॉपर्स घोटाले की जांच की आंच पहुंची बांका

छापेमारी. पटना पुलिस ने महिला को लिया हिरासत में बाराहाट(बांका) : इंटर टॉपर्स घोटाला के तार अब बाराहाट से भी जुड़ गये हैं. ताजा खुलासा शनिवार को पटना पुलिस के बाराहाट पहुंचने पर हुआ. पटना पुलिस ने बाराहाट थानाध्यक्ष अजीत कुमर से संपर्क साधते हुए आरोपी के ठिकाने पर पुलिस बल के साथ छापेमारी की, […]

विज्ञापन

छापेमारी. पटना पुलिस ने महिला को लिया हिरासत में

बाराहाट(बांका) : इंटर टॉपर्स घोटाला के तार अब बाराहाट से भी जुड़ गये हैं. ताजा खुलासा शनिवार को पटना पुलिस के बाराहाट पहुंचने पर हुआ. पटना पुलिस ने बाराहाट थानाध्यक्ष अजीत कुमर से संपर्क साधते हुए आरोपी के ठिकाने पर पुलिस बल के साथ छापेमारी की, लेकिन आरोपी पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहा. इस बीच काफी देर तक पटना से
इंटर टॉपर घोटाले…
पहुंची पुलिस की टीम ने उसके परिजनों से आरोपी से संपर्क साध कर उसे आत्मसमर्पण करने
को कहा लेकिन आरोपी पुलिस के सामने नहीं आया. जांच टीम के सदस्य एसआइ नागेंद्र कुमार ने बताया कि इंटर काउंसिल में क्लर्क पद पर तैनात विकास कुमार के संबंध हाल ही में जारी किये गये इंटर में टॉपर घोषित किये गये छात्रों के कथित घोटाले में संबंध होने के प्रमाण मिलने पर पटना स्थित उनके आवास पर छापेमारी के दौरान पुलिस को उनके खिलाफ काफी सबूत मिले थे. इसके बाद से पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही है.
इस दौरान उनका मोबाइल लोकेशन बाराहाट पाया गया. इसके तहत शनिवार को बाराहाट पुलिस के सहयोग से छापेमारी की गयी. लेकिन आरोपी भागने में सफल रहा. आरोपी विकास कुमार बाराहाट के ओम प्रकाश चौधरी के दामाद हैं. काफी देर इंतजार करने के बाद जब आरोपी पुलिस के समक्ष उपस्थित नहीं हुआ तो पुलिस ने महिला पुलिस के सहयोग से उसकी पत्नी अमृता को पूछताछ के लिये हिरासत में ले लिया. जहां थाना में आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस उसे अपने साथ पटना ले गयी.
एसआइटी को मिला अहम सुराग, छापेमारी तेज
यहां छिपे हैं दोनों!
ललकेश्वर उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल इलाके में छिपे हो सकते हैं
लालकेश्वर की पत्नी उषा सिन्हा झारखंड के जमशेदपुर में छिपी हो सकती हैं
लालकेश्वर की घेराबंदी तेज यूपी व झारखंड में छापेमारी
पटना : इंटर टाॅपर घोटाले के आरोपित पूर्व बोर्ड अध्यक्ष लालकेश्वर प्रसाद और उनकी पत्नी उषा सिन्हा की गिरफ्तारी बहुत जल्द हो सकती है. पुलिस को अहम सुराग मिले हैं जिस पर तेजी से काम हो रहा है. इसी को लेकर एसआइटी बिहार और बिहार के बाहर भी ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है. शनिवार को यूपी-झारखंड में कई ठिकानों पर छापेमारी की गयी. पुलिस को सुराग मिला है
लालकेश्वर की घेराबंदी…
कि उषा सिन्हा झारखंड के जमशेदपुर में हैं तो लालकेश्वर यूपी के पूर्वांचल इलाके में छिपे हुए हैं. दोनों की तलाश जारी है. लालकेश्वर को दबोचने के लिए पुलिस का शिकंजा तो कसता ही जा रहा है, कानूनी हथकंडे भी सख्ती से अपनाये जा रहे हैं. कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद अब पुलिस ने इश्तेहार के लिए कोर्ट में आवेदन दिया है. ऑडर्र मिलते ही लालकेश्वर के आवास पर इश्तेहार चिपका दिया जायेगा. इसके बाद कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी. हलांकि पुलिस को जिस तरह से सुराग मिल रहा है, उससे गिरफ्तारी की संभावना ज्यादा है.
डॉक्टर को साथ लेकर एसआइटी बच्चा से कर रही पूछताछ : एसआइटी बच्चा राय से पूछताछ के लिए साथ में डॉक्टर लेकर बैठी है. वह कभी चक्कर आने की बात कह रहा है, तो कभी शरीर में दर्द की बात. इसलिए डॉक्टर की सलाह पर उसे दवा दी जा रही है और सामान्य तरीके से पूछताछ जारी है. हालांकि पुलिस के सवालों का वह सीधा जवाब नहीं दे रहा है लेकिन पुलिस उसके कॉलेज और घर से मिले दस्तावेजों को दिखाकर उसके घोटाले के कारोबार पर मुहर लगा रही है.
बच्चा ने फिर उगला जहर, कहा- लालकेश्वर ही है मास्टरमाइंड
दो दिनों के रिमांड पर लिये गये बच्चा राय से एसआइटी की पूछताछ जारी है. पुलिस को जो दस्तावेज हाथ लगे हैं उसके आधार पर पूछताछ की जा रही है. उसने परीक्षा में गड़बड़ी, कॉपी लिखवाने की बात स्वीकार की है लेकिन टॉपर्स घोटले के लिए लालकेश्वर को जिम्मेवार बताया है. उसका कहना है कि टॉपर बनाने के लिए जो खेल बोर्ड खेलता था उसके मास्टरमाइंड लालकेश्वर हैं. उषा सिन्हा उनका पूरा सहयोग करती है.
बच्चा के यह कबूलनामा, लालकेश्वर की मुश्किलें बढ़ायेंगी. उसने यह भी बताया कि मूल्यांकन केंद्र से कॉपी लाने के लिए लालकेश्वर खुद जाते थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन