PM मोदी ने नीतीश कुमार ने किया आग्रह, जानें

Updated at : 14 Jun 2016 7:51 PM (IST)
विज्ञापन
PM मोदी ने नीतीश कुमार ने किया आग्रह, जानें

पटना : सत्ता में दो साल पूरे होने पर राजग सरकार द्वारा मनाये जाने वाले विकास पर्व को नकली करार देते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कहा कि असली उल्लास तब होगा जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कम से कम भाजपा शासित राज्यों में शराब पर प्रतिबंध लगवा देंगेे. शराबबंदी पर एक कार्यक्रम […]

विज्ञापन

पटना : सत्ता में दो साल पूरे होने पर राजग सरकार द्वारा मनाये जाने वाले विकास पर्व को नकली करार देते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कहा कि असली उल्लास तब होगा जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कम से कम भाजपा शासित राज्यों में शराब पर प्रतिबंध लगवा देंगेे. शराबबंदी पर एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुमार ने यहां कहा कि आजकल भाजपा नीत राजग सरकार देश भर में नकली विकास पर्व मना रही है. मैं प्रधानमंत्री से आग्रह करता हूं कि पर्व का असली उल्लास तब शुरू होगा जब वह कम से कम भाजपा शासित राज्यों में शराबबंदी लागू करा दें.

पटना डिवीजन के महिला स्वयंसहायता समूहों की सदस्यों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता विकास पर्व के नाम पर नकली ढोल पीट रहे हैं, वहीं बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बाद हर घर में पर्व का उल्लास है. कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री रहे हैं जहां लंबे समय से शराब पर प्रतिबंध दिखाता है कि वह इसके पक्ष में हैं. मैं उनसे कम से कम भाजपा शासित राज्यों में शराब पर प्रतिबंध लागू करवाने का आग्रह करता हूं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन