डॉक्टर से मांगी 15 लाख की रंगदारी, नहीं देने पर बेटी के साथ जान से मारने की धमकी

Published at :08 Jun 2016 2:49 PM (IST)
विज्ञापन
डॉक्टर से मांगी 15 लाख की रंगदारी, नहीं देने पर बेटी के साथ जान से मारने की धमकी

पटना : राजधानी पटना से सटे नौबतपुर के एक डॉक्टर संजीव कुमार से 15 लाख रुपये रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. रंगदारी नहीं देने पर डॉक्टर के साथ उनके परिजनों की हत्या की धमकी दी गयी है. डॉक्टर के बयान पर नौबतपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस […]

विज्ञापन

पटना : राजधानी पटना से सटे नौबतपुर के एक डॉक्टर संजीव कुमार से 15 लाख रुपये रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. रंगदारी नहीं देने पर डॉक्टर के साथ उनके परिजनों की हत्या की धमकी दी गयी है. डॉक्टर के बयान पर नौबतपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस रंगदारी मांगने वाले की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही है. जानकारी के मुताबिक फोन करने वाले ने 15 लाख रुपये की मांग की. उसके बाद डॉक्टर के मोबाइल पर मैसेज भेजकर डॉक्टर और उनकी बेटी की हत्या की धमकी दी गयी. चार जून को एक बार फिर फोन कर अपराधियों ने डॉक्टर से रंगदारी मांगी. अपराधियों द्वारा बार-बार फोन कर धमकाने से डॉक्टर का पूरा परिवार दहशत में है.

डॉक्टर की ओर से नौबतपुर थाने में मामला दर्ज कराया गया है लेकिन अभी तक अपराधी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं. डॉक्टर संजीव कुमार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किंजर,अरवल में पदस्थापित हैं. वह नौबतपुर में एक नर्सिंग होम भी चलाते हैं. डॉक्टर की माने तो उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है. वहीं दूसरी ओर पुलिस धमकी देने वाले को पहचान लेने का दावा कर रही है. पुलिस के मुताबिक बहुत जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन