ePaper

सुशील मोदी ने पत्र लिख उठाया सवाल, एक साथ दो-दो बंगले में कैसे रहेंगे नीतीश कुमार

Updated at : 06 Jun 2016 7:21 AM (IST)
विज्ञापन
सुशील मोदी ने पत्र लिख उठाया सवाल, एक साथ दो-दो बंगले में कैसे रहेंगे नीतीश कुमार

पटना : भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने पूर्व दो–दो बंगले आवंटित कराने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिख कर जानना चाहा है कि क्या अब वे एक साथ दो–दो बंगले में रहेंगे. 1, अणे मार्ग स्थित बंगला जो मुख्यमंत्री आवास के लिए पहले से कर्णांकित है वहीं पूर्व […]

विज्ञापन
पटना : भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने पूर्व दो–दो बंगले आवंटित कराने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिख कर जानना चाहा है कि क्या अब वे एक साथ दो–दो बंगले में रहेंगे. 1, अणे मार्ग स्थित बंगला जो मुख्यमंत्री आवास के लिए पहले से कर्णांकित है वहीं पूर्व मुख्यमंत्री के लिए निर्धारित 7,सर्कुलर रोड स्थित बंगले का भी आवंटन आश्चर्य करनेवाला है.
मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में मोदी ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री के तौर पर आपको 7 सर्कुलर रोड बंगला आवंचित किया गया था, लेकिन मुख्यमंत्री बनने के बाद आपने उसे खाली नहीं किया.
कार्यालय के तौर पर आपके पास पहले से ही जगह उपलब्ध है. आपके पास सत्ता है इसलिए चाहे तो आप दर्जनों आवास आवंटित करा सकते हैं, लेकिन एक से अधिक आवास रखना अनुचित है. कोई विधायक या विधान पार्षद चुनाव हारते हैं तो उन्हें पेंशन मिलती है लेकिन पुन: जीतने के बाद उन्हें वेतन मिलता है न कि पेंशन. आप तो वंशवाद के विरोधी है फिर एक पुत्र के साथ रहने के लिए दो-दो बंगले की क्या जरूरत. पत्र में मोदी ने कहा है कि यह पद का दुरुपयोग है.
आपको यह डर सता रहा है कि पता नहीं पांच साल तक सत्ता रहेगीकि नहीं, नयी सरकार कैसा मकान देगी. इसलिए अभी से ही मकान आवंटित करा लिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन