OMG ! शाम में पत्नी को शॉपिंग करायी, रात में गला दबा कर मार डाला, पढ़ें
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jun 2016 1:50 AM
विज्ञापन
पटना : पीरबहोर थाने के गोलकपुर इलाके में पति मो जॉन ने अपनी पहली पत्नी अंजलि खातून (30) की जम कर पिटाई की और फिर दुपट्टे से गला दबा कर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद पति अपनी दोनों मासूम बच्चियों को वहीं छोड़ दूसरी पत्नी के शाहगंज स्थित आवास पर चला गया. इसी बीच […]
विज्ञापन
पटना : पीरबहोर थाने के गोलकपुर इलाके में पति मो जॉन ने अपनी पहली पत्नी अंजलि खातून (30) की जम कर पिटाई की और फिर दुपट्टे से गला दबा कर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद पति अपनी दोनों मासूम बच्चियों को वहीं छोड़ दूसरी पत्नी के शाहगंज स्थित आवास पर चला गया. इसी बीच हंगामा सुन कर आस-पड़ोस के लोग जुट गये और उसे भागते हुए लोगों ने देखा. सूचना पाकर पीरबहोर पुलिस पहुंची. उसने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. साथ ही पुलिस ने शाहगंज से आरोपित मो जॉन को गिरफ्तार कर लिया. जॉन ने पुलिस के समक्ष हत्या की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली.
जानकारी के अनुसार मो जॉन बाइक मेकैनिक का काम करता है और भट्टाचार्या रोड में उसकी दुकान है. उसने अपनी पत्नी को गुरुवार को घुमाया-फिराया भी था और मार्केटिंग भी करायी थी, लेकिन देर रात उसकी हत्या कर भाग गया. पीरबहोर थानाध्यक्ष निसार अहमद ने बताया कि पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. पड़ोसी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है, क्योंकि महिला का कोई परिवार यहां नहीं है.
दूसरी पत्नी के पास चला गया था छिपने
छह साल पहले हुई थी शादी
मो जॉन ने पुणे निवासी अंजलि खातून से छह साल पहले प्रेम विवाह किया था. उसे वह स्टेशन इलाके में मिली थी. उन दोनों से दो बेटियां हैं. एक बेटी पांच व दूसरी बेटी तीन साल की है. इसके बाद उसने डेढ़ साल पहले दूसरी शादी कर ली. अंजलि खातून गोलकपुर, जबकि दूसरी पत्नी शाहगंज इलाके में रहती थी. उसे भी सात माह का नवजात है.
तीन बच्चों की अधर में लटक गयी जिंदगी
मो जॉन की पहली पत्नी से दो बेटियां हैं, जबकि एक बेटी दूसरी पत्नी से है. जॉन के जेल जाने के बाद तीनों बच्चों का भविष्य अधर में लटक गया. जिस समय जॉन ने घटना को अंजाम दिया, उस समय उसकी दोनों बेटियां सो रही थीं. तीनों बच्चों के साथ ही दूसरी पत्नी का जीवन भी अधर में लटक गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










