बिहार : डाॅक्टर की कार पर गोलीबारी मामले में हमलावर सरगना गिरफ्तार

Updated at : 29 May 2016 9:47 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : डाॅक्टर की कार पर गोलीबारी मामले में हमलावर सरगना गिरफ्तार

पटना :बिहार के पटना जिले के दुलहिन बाजार थाना क्षेत्र में गत 24-25 मई की रात्रि में चिकित्सक डॉ प्रवीण कुमार झा की कार पर गोलाबारी करने वाले अपराधियों के सरगना अशोक कुमार यादव को आज पुलिस ने पड़ोसी भोजपुर जिला से गिरफ्तार कर लिया. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनु महाराज ने बताया कि गिरफ्तार अशोक […]

विज्ञापन

पटना :बिहार के पटना जिले के दुलहिन बाजार थाना क्षेत्र में गत 24-25 मई की रात्रि में चिकित्सक डॉ प्रवीण कुमार झा की कार पर गोलाबारी करने वाले अपराधियों के सरगना अशोक कुमार यादव को आज पुलिस ने पड़ोसी भोजपुर जिला से गिरफ्तार कर लिया.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनु महाराज ने बताया कि गिरफ्तार अशोक कुमार यादव को भोजपुर जिला के पवना थाना क्षेत्र अंतर्गत रुदलपुर गांव स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया है. उसे इस वारदात को अंजाम देने के लिए कुख्यात अपराधी विश्वजीत उर्फ तेजू यादव ने लूट के मकसद से हायर किया था.

अशोक ने ओर्थोपेडिक चिकित्सक डॉ प्रवीण कुमार झा को लूटने के लिए उनके वाहन पर फायरिंग की थी जिसमें उनके कार चालक मिथिलेश कुमार एवं कंपाउंडर राजीव रंजन शर्मा जख्मी हो गये थे. अशोक ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि विश्वजीत उर्फ तेजू यादव द्वारा उसे हायर कर लूटने के उदेश्य से बुलाया गया था. कुख्यात विश्वजीत पर जिले में दर्जनों लूट, हत्या, अपहरण एवं रंगदारी के मामले दर्ज हैं जबकि अशोक के खिलाफ पवना थाना में पूर्व में दो आपराधिक मामले दर्ज हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन