कांग्रेस के 2 और राजद के 1 विधायक कहां हैं? मंत्री अशोक चौधरी ने किया ये दावा

Updated:
विज्ञापन

मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री अशोक चौधरी

Rajya Sabha Election 2026: राज्यसभा चुनाव की वोटिंग के लिए कांग्रेस के 2 और आरजेडी के एक विधायक नहीं पहुंचे. इस मामले में मंत्री अशोक चौधरी ने कहा, यहां विचारों की पॉलिटिक्स होती है. प्रेशर पॉलिटिक्स बिहार में कभी भी सक्सेसफुल नहीं हो सकती है.

विज्ञापन

Rajya Sabha Election 2026: राज्यसभा चुनाव को लेकर आज शाम 4 बजे तक वोट डाले जायेंगे. महागठबंधन की तरफ से अब तक कांग्रेस के दो और आरजेडी के एक विधायक ने वोट नहीं किया है, जिसे लेकर सियासी पारा चढ़ गया है. महागठबंधन के विधायकों के नहीं पहुंचने के सवाल पर अशोक चौधरी ने कहा, अभी तो समय है. हो सकता है कि आ जाएं. लेकिन नहीं आयेंगे तो इसमें हम क्या कर सकते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

‘बिहार में नहीं हो सकती प्रेशर पॉलिटिक्स’

इसके साथ ही एनडीए के संपर्क में तीन विधायकों के होने के सवाल पर कहा, हमारे संपर्क में तो पूरा बिहार है. साथ ही कहा कि यहां विचारों की पॉलिटिक्स होती है. हमने अपने विधायकों को होटल में बंद नहीं रखा है. हमारे विधायक खुले हुए थे. प्रेशर पॉलिटिक्स बिहार में कभी भी सक्सेसफुल नहीं हो सकती है.

तेजस्वी यादव को लेकर क्या बोले अशोक चौधरी?

इसके साथ ही मंत्री अशोक चौधरी ने यह भी दावा कर कहा कि तेजस्वी जी की लीडरशिप को बिहार के लोग एक्सेप्ट नहीं करते होंगे. बात करते हैं समाजिक न्याय और दलित-पिछड़ों की. लेकिन Captalist को कैंडिडेट बनाएं. किसको आपने उम्मीदवार बनाया, क्या वह बिहार का है? बिहार में कभी रहे हैं? तेजस्वी यादव के विधायक इसलिए भाग रहें क्योंकि वे कहते कुछ और करते कुछ हैं. आपके कथनी और करनी में फर्क है.

तेजस्वी यादव ने क्या किया था दावा?

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कांग्रेस विधायकों के गायब होने की खबरों को सिरे से खारिज किया. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ अफवाह है और भाजपा की ओर से भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है. तेजस्वी ने दावा किया कि महागठबंधन के सभी विधायक पूरी तरह एकजुट हैं और उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करेंगे.

जीत के लिए कितने वोट की जरूरत?

राज्यसभा चुनाव में एक सीट जीतने के लिए 41 वोट की जरूरत है. बिहार विधानसभा में कुल 243 विधायक हैं और पांच सीटों के लिए मतदान हो रहा है. संख्या बल के आधार पर एनडीए के पास चार सीटें लगभग सुरक्षित मानी जा रही हैं, लेकिन पांचवीं सीट के लिए अतिरिक्त वोटों की जरूरत पड़ सकती है. यही वजह है कि इस सीट को लेकर दोनों खेमों में राजनीतिक रणनीति और जोड़-तोड़ अपने चरम पर है.

Also Read: बिहार के 19 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, अगले तीन दिनों में गिरेगा पारा, IMD ने जारी की एडवाइजरी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन