ePaper

मोदी सरकार के दो साल पूरे होने पर बिहार में भाजपा ने गिनाई उपलब्धियां

Updated at : 26 May 2016 7:17 PM (IST)
विज्ञापन
मोदी सरकार के दो साल पूरे होने पर बिहार में भाजपा ने गिनाई उपलब्धियां

पटना: एनडीए सरकार के केंद्र में दो साल पूरे होने पर बिहार में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने आज ट्वीट कर मोदी सरकारकी उपलब्धियां गिनायी. सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा कि दो साल में नरेंद्र मोदी की सरकार ने बिहार के दो रेल कारखानों को 40 हजार करोड़, […]

विज्ञापन

पटना: एनडीए सरकार के केंद्र में दो साल पूरे होने पर बिहार में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने आज ट्वीट कर मोदी सरकारकी उपलब्धियां गिनायी. सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा कि दो साल में नरेंद्र मोदी की सरकार ने बिहार के दो रेल कारखानों को 40 हजार करोड़, सवा लाख करोड़ का विशेष आर्थिक पैकेज, मुंगेर में रेल पुल और राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय को केंद्रीय दर्जा समेत कई उपहार देकर विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रकट की.

भाजपा नेता ने कहा कि कुछ नेताओं को त्वरित फैसले करने वाली एनडीए सरकार का काम नहीं दिखता, लेकिन बिहार की कृतज्ञ जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सारे काम को गौर से देख रही है और उनकी सरकार की सालगिरह पर विनम्र आभार प्रकट करती है. कृतज्ञता बिहार की संस्कृति का हिस्सा है.

अपने एक अन्य ट्वीट में सुशील मोदी ने कहा कि यूपीए सरकार केदस साल में विदेशी खातों में पहुंचे कालेधन की वापसी के लिए एसआइटी गठित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कैबिनेट का पहला फैसला किया था और सरकार के दो साल पूरे होने की पूर्व संध्या पर कैबिनेट ने बिहार में 17 साल से बंद पड़े बरौनी खाद कारखाने को फिर से चालू करने के लिए 7169.35 करोड़ रुपये के सूद समेत इसका सारा कर्ज माफ करने का फैसला किया.

सुशील मोदी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दोनों फैसलों पर चुप्पी साध ली. उन्होंने कालाधन विदेश पहुंचाने वालों से दोस्ती कर ली इसलिए एसआइटी के लिए पीएम मोदी को बधाई देने के बजाय कालेधन वापसी के सरकार के प्रयासों पर जनता में भ्रम फैलाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन