ePaper

PM मोदी को नवाज शरीफ ने नहीं मिलना चाहिए था : बिट्टा

Updated at : 18 May 2016 2:11 PM (IST)
विज्ञापन
PM मोदी को नवाज शरीफ ने नहीं मिलना चाहिए था : बिट्टा

पटना : बिहार पहुंचे अखिल भारतीय आंतक निरोधी दस्ते के प्रमुख एम.एस बिट्टा ने पाकिस्तान द्वारा पठानकोट पर किये गये हमले को लेकर बड़ा बयान दिया है. बिट्टा ने कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी को पाकिस्तान में जाकर नवाज शरीफ से मुलाकात नहीं करनी चाहिए थी. पीएम की यात्रा की वजह से ही पठानकोट […]

विज्ञापन

पटना : बिहार पहुंचे अखिल भारतीय आंतक निरोधी दस्ते के प्रमुख एम.एस बिट्टा ने पाकिस्तान द्वारा पठानकोट पर किये गये हमले को लेकर बड़ा बयान दिया है. बिट्टा ने कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी को पाकिस्तान में जाकर नवाज शरीफ से मुलाकात नहीं करनी चाहिए थी. पीएम की यात्रा की वजह से ही पठानकोट में हमला हुआ. बिट्टा ने कहा कि पाकिस्तान सरकार के ऊपर आईएसआई है. उन्होंने कहा कि भारत को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहल करके पाकिस्तान को आतंकवादी देश घोषित कराने की पहल करनी चाहिए. भारत को इसके लिये आतंकवाद पीड़ित देशों का साथ लेना चाहिए.

केंद्र सरकार का समर्थन

बिट्टा ने आतंकवाद के मुद्दे पर केंद्र सरकार का समर्थन करते हुए कहा कि आज पाकिस्तान की एक गोली का जवाब भारतीय फौज सौ गोली से दे रही है. पाकिस्तान के लिये यह बिल्कुल सही है. बिट्टा ने सीमा पर हो रही सैन्य कार्रवाई का समर्थन करते हुए कहा कि मोदी सरकार की आतंकवाद विरोधी नीति काफी सख्त है और बेहतर है. राजधानी पटना के सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत में बिट्टा ने यह बातें कही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन