RJD सांसद ने की PM मोदी की तारीफ

Updated:
विज्ञापन

पटना : बिहार में गत एक सप्ताह के अंदर जिस तरह की घटनाएं हुई हैं उसे लेकर महागंठबंधन के अपने नेता भी बिहार सरकार के खिलाफ बोलने लगे हैं. इसी क्रम में राजद सांसद तस्लीमुद्दीन ने नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है. तस्लीमुद्दीन ने कहा कि बिहार में सुशासन नहीं है. बिहार में पूरी […]

विज्ञापन

पटना : बिहार में गत एक सप्ताह के अंदर जिस तरह की घटनाएं हुई हैं उसे लेकर महागंठबंधन के अपने नेता भी बिहार सरकार के खिलाफ बोलने लगे हैं. इसी क्रम में राजद सांसद तस्लीमुद्दीन ने नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है. तस्लीमुद्दीन ने कहा कि बिहार में सुशासन नहीं है. बिहार में पूरी तरह महाजंगलराज है. बिहार में चारों ओर हत्या, बलात्कार और लूट मची हुई है. पत्रकार हत्याकांड पर बोलते हुए तस्लीमुद्दीन ने कहा कि सूबे में सरेआम पत्रकार की हत्या हुई और अभी तक नीतीश कुमार दारू की बोतल से बाहर नहीं निकल रहे हैं.

नीतीश का सपना रहेगा अधूरा

तस्लीमुद्दीन ने कहा कि नीतीश कुमार पूरी तर फ्रस्ट्रेटेड हो गये हैं और वह सपना देख रहे हैं प्रधानमंत्री बनने का. तस्लीमुद्दीन ने कहा कि किसी तरह उधार ले कर वह मुख्यमंत्री बने हैं. वरना यह भी नहीं बन पाते. उन्होंने कहा कि अगर बिहार में अपराध पर लगाम लगानी है तो नीतीश कुमार को दारू की बोतल से बाहर निकलना होगा. तस्लीमुद्दीन ने पत्रकार के परिजनों को उचित मुआवजा देने के साथ न्यायिक जांच कराने की मांग की.

पीएम मोदी की तारीफ

तस्लीमुद्दीन ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि केंद्र सरकार बिहार को जो पैसा दे रही है उसका उपयोग नहीं हो रहा है. बिहार में उस पैसे से जमीन पर काम नहीं हो रहा है.इतना ही नहीं तस्लीमुद्दीन ने कहा कि नरेंद्र मोदी के शासनकाल में देश में कहीं भी सांप्रदायिक दंगा नहीं हुआ है. नरेंद्र मोदी किसी के साथ भेदभाव नहीं करते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन