लालू यादव को बिहार की जनता महज सर्कस-आर्टिस्ट के रूप में लेती है : उपेंद्र कुशवाहा

पटना : केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री और रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की आदत है समाचार में बने रहने की. केंद्रीय मंत्री ने कहा किराजदसुप्रीमो खबरों में बने रहने के लिए कुछ- से-कुछ बोलते रहते हैं. अब बिहार की जनता भी उन्हें महज सर्कस-आर्टिस्ट के […]
पटना : केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री और रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की आदत है समाचार में बने रहने की. केंद्रीय मंत्री ने कहा किराजदसुप्रीमो खबरों में बने रहने के लिए कुछ- से-कुछ बोलते रहते हैं. अब बिहार की जनता भी उन्हें महज सर्कस-आर्टिस्ट के रूप में लेती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां पूरे देश में विकास करने के लिए कई योजनाओं को धरातल पर उतार रहे हैं, वहीं लालू प्रसाद महज परिवार वालों को राजनीति में स्थापित करने में लगे हैं. केंद्रीय मंत्री ने बिहार सरकार पर केंद्रीय विद्यालय खोले जाने के लिए जमीन नहीं देने का आरोप लगाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




