ePaper

बिहार में शराबबंदी के कारण फैल रहा सामाजिक परिवर्तन : CM नीतीश

Updated at : 15 Apr 2016 9:59 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में शराबबंदी के कारण फैल रहा सामाजिक परिवर्तन : CM नीतीश

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नेप्रदेश में पूर्ण शराबबंदी के बाद पुरुषों के व्यवहार में आये बदलाव का उल्लेख करते हुएशुक्रवारको कहा कि शराब पर प्रतिबंध केकारण सामाजिक परिवर्तन राज्य की सीमाओं से बाहर भी फैल रहा है और ऐसी मांग झारखंड और उत्तर प्रदेश में महिलाओं द्वारा की जा रही है. मुख्यमंत्री […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नेप्रदेश में पूर्ण शराबबंदी के बाद पुरुषों के व्यवहार में आये बदलाव का उल्लेख करते हुएशुक्रवारको कहा कि शराब पर प्रतिबंध केकारण सामाजिक परिवर्तन राज्य की सीमाओं से बाहर भी फैल रहा है और ऐसी मांग झारखंड और उत्तर प्रदेश में महिलाओं द्वारा की जा रही है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समस्तीपुर में वार्षिक बाबा कवाल महाराज मेले के उद्घाटन के मौके पर कहा, झारखंड और उत्तर प्रदेश में महिला समूहों ने वहां भी शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने में मदद के लिए मुझे आमंत्रित किया है. उन्होंने कहा, महाराष्ट्र के वर्धा जिले से एक संदेश आया है कि महिलाएं शराब की बिक्री और इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश देने के लिए मुझे धन्यवाद देने के वास्ते बिहार आना चाहती हैं.

सीएमनीतीशने कहा कि तमिलनाडु में दो प्रमुख प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक दल अन्नाद्रमुक और द्रमुक ने राज्य विधानसभा चुनाव जीतने पर पूर्ण शराबबंदी लाने की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि समस्तीपुर के लोगों ने मुझे बताया कि पुरुष शराब पीने की आदत छोड़ने के बाद रसोई में अपनी पत्नियों की मदद कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन