राजधानी पटना में सनसनी, दो अज्ञात युवकों के शव बरामद

Updated at : 30 Mar 2016 12:57 PM (IST)
विज्ञापन
राजधानी पटना में सनसनी, दो अज्ञात युवकों के शव बरामद

पटना : राजधानी पटना में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक साथ पुलिस ने दो शवों को बरामद किया. जानकारी के मुताबिक घटना भोगुपुर गांव का बताया जा रहा है जहां दो नौवजवान युवकों का शव बरामद हुआ है. पुलिस ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक दोनों शव बुरी स्थिति में हैं. शव […]

विज्ञापन

पटना : राजधानी पटना में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक साथ पुलिस ने दो शवों को बरामद किया. जानकारी के मुताबिक घटना भोगुपुर गांव का बताया जा रहा है जहां दो नौवजवान युवकों का शव बरामद हुआ है. पुलिस ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक दोनों शव बुरी स्थिति में हैं. शव खुन से लथपथ हैं. पुलिस का मानना है कि दोनों युवकों की पहले हत्या की गयी है उसके बाद उनके शव को लाकर फेंका गया है. हत्या कहीं और की गयी है और शव लाकर घटनास्थल पर फेंक दिया गया है.

मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक शव मिलने के बाद काफी देर तक पुलिस पेशोपेश में रही कि यह किस थाने का मामला है. रामकृष्णानगर थाना और गोपालपुर थाने की पुलिस आपस में उलझ पड़ी. काफी देर बाद जाकर मामला क्लियर हुआ. हालांकि इस मामले में पुलिस कुछ भी बोलने से बच रही है. पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए छानबीन में जुटी है. पुलिस शव के शिनाख्त के लिये विशेष टीम का गठन कर जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि शव पश्चिम बंगाल के होटल के स्टॉफ का है बाकी जांच अभी चल रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन