विधान परिषद की कार्रवाई में बाधा डाल रहे बीजेपी MLC पर आक्रोशित हुए सभापति, किया निलंबित

पटना : बिहार विधानसभा के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने अपने आदेश की अवहेलना करने पर भाजपा सदस्य लाल बाबू प्रसाद को भोजनावकाश के बाद आज सदन की कार्यवाही में भाग लेने से निलंबित कर दिया. बिहार विधान परिषद की कार्यवाही शुरू होने पर आज लाल बाबू प्रसाद के अपनी सीट से खड़े होकर राज्य […]
पटना : बिहार विधानसभा के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने अपने आदेश की अवहेलना करने पर भाजपा सदस्य लाल बाबू प्रसाद को भोजनावकाश के बाद आज सदन की कार्यवाही में भाग लेने से निलंबित कर दिया. बिहार विधान परिषद की कार्यवाही शुरू होने पर आज लाल बाबू प्रसाद के अपनी सीट से खड़े होकर राज्य सरकार द्वारा 600 से अधिक वस्तुओं पर एक प्रतिशत वैट बढ़ा दिये जाने को लेकर लाए गये अपने कार्यस्थगन का मामला उठाये जाने पर सभापति ने कहा कि उनके कार्यस्थगन को अस्वीकृत कर दिया गया है.
लाल बाबू को अपनी सीट पर बैठने का निर्देश देते हुए अपना आग्रह जारी रखे जाने पर सभापति ने कहा कि वे सदन की कार्यवाही में व्यवधान पैदा कर रहे हैं. सभापति ने यह निर्देश देते हुए कि बिना आसन की अनुमति के खड़े होकर कोई भी सदस्य अगर कुछ बोले तो उसे सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं किया जायेगा. उन्होंने सदन की कार्यवाही को जारी रखा जिसके बाद लाल बाबू अपनी सीट पर बैठ गये. प्रश्नकाल समाप्त हो जाने और शून्यकाल शुरू होने पर लाल बाबू के फिर से अपनी मांग दोहराये जाने पर सभापति ने यह दोहराते हुए कि उनके कार्यस्थगन को अस्वीकृत कर दिया गया है और उसपर कोई चर्चा नहीं होगी तथा उनके द्वारा कही गयी कोई भी बात सदन की प्रोसिडिंग में शामिल नहीं किया जायेगा, उन्हें चेतावनी दी कि अगर उनके द्वारा सदन की कार्यवाही को बाधित किया जाना जारी रहा तो उन्हें विवश होकर उनके खिलाफ कार्रवाई करनी पड़ेगी. इस चेतावनी के बाद भी लाल बाबू के सदन के वेल में आकर सरकार विरोधी नारेबाजी किये जाने पर सभापति ने उन्हें आज के सदन के बाकी कार्यवाही के लिए निलंबित किये जाने की घोषणा करते हुए उनसे कहा कि वे भोजनावकाश के बाद की सदन की कार्यवाही में भाग नहीं लेंगे.
बिहार विधान परिषद के वेल में सबसे पहले भाजपा सदस्य लाल बाबू पहुंचे थे और उनके बाद उनकी पार्टी के अन्य सदस्यों के भी सदन के वेल में आकर सरकार विरोधी नारेबाजी करने पर सभापति अवधेश नारायण सिंह ने विपक्षी सदस्यों से अपनी सीट पर जाकर बैठने का निर्देश दिया तथा लाल बाबू को चेतावनी दी कि अगर उनके द्वारा सदन की कार्यवाही को बाधित किया जाना जारी रखा गया तो उन्हें मार्शल बुलाकर सदन से बाहर करवा दिया जायेगा. भाजपा सदस्य और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के अपनी सीट से खड़े होकर लाल बाबू की मांग का समर्थन किये जाने पर सभापति ने कहा कि उनकी और वेल में आकर हंगामा करने वाले विपक्षी सदस्यों की कोई भी बात सदन की प्रोसिडिंग में शामिल नहीं की जायेगी.
सभापति अवधेश नारायण सिंह की इस चेतावनी का लाल बाबू और सदन के वेल में आकर हंगामा कर रहे विपक्षी सदस्यों का कोई असर नहीं पड़ने और सरकार विरोधी नारे लिखे हाथों में प्ले कार्ड लेकर उनके द्वारा सरकार के खिलाफ नारेबाजी जारी रखे जाने पर सभापति ने कहा कि किसी भी हालत में सदन की कार्यवाही नहीं रूकेगी और उन्होंने हंगामें के बीच कुछ ध्यानाकर्षण लिए जाने के साथ कई विधायी कार्यों का निष्पादन करने के बाद सदन की कार्यवाही भोजनावकाश यानी 2.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




