ePaper

लालू के पूर्व बॉडीगार्ड और वर्तमान राजद विधायक ने सदन में बीजेपी MLA को दी धमकी, हंगामा

Updated at : 16 Mar 2016 6:23 PM (IST)
विज्ञापन
लालू के पूर्व बॉडीगार्ड और वर्तमान राजद विधायक ने सदन में बीजेपी MLA को दी धमकी, हंगामा

पटना : विधान सभा में बुधवार को ब्रम्हपुर के राजद विधायक शंभू यादव और चिरैया के भाजपा विधायक लाल बाबू गुप्ता के बीच जम कर तू-तू-मैं-मैं हुई. दोनों के बीच हुई तू-तू-मैं-मैं को ले कर सदन में जबरदस्त हंगामा हुआ. एनडीए विधायकों ने वेल में आ कर हंगामा किया और राजद विधायक से माफी मांगने […]

विज्ञापन

पटना : विधान सभा में बुधवार को ब्रम्हपुर के राजद विधायक शंभू यादव और चिरैया के भाजपा विधायक लाल बाबू गुप्ता के बीच जम कर तू-तू-मैं-मैं हुई. दोनों के बीच हुई तू-तू-मैं-मैं को ले कर सदन में जबरदस्त हंगामा हुआ. एनडीए विधायकों ने वेल में आ कर हंगामा किया और राजद विधायक से माफी मांगने की मांग की, किंतु राजद विधायक माफी मांगने को तैयार नहीं हुए. हंगामा इतना बढ़ गया कि विधान सभा की कार्रवाई दो-दो बार स्थगित करनी पड़ी. सदन में परिवहन विभाग के बजट प्रस्ताव के दौरान यह घटना घटी. तीसरी बार जब सदन कार्यवाही आरंभ हुई तो राजद विधायक ने सदन में माफी मांगी तभी सदन की कार्यवाही आगे बढ़ पायी.

दो बार स्थगित हुई कार्रवाई

जब विधान सभा में राजद व भाजपा विधायक के बीच तू-तू-मैं-मैं हो रही थी, तब मों. नवाज आलम बजट के पक्ष में बोल रहे थे. इसके विरोध में एनडीए के विधायक हंगामा करने लगे और ‘नहीं चलेगी गुंडागर्दी-नहीं चलेगी गुंडागर्दी ’ के नारे लगा रहे थे. तब सभापति के रुप में राम नारायण मंडल सदन की कार्रवाई का संचालन कर रहे रहे थे. उनके लाख समझाने के बावजूद जब विधायक शांत नहीं हुए, तो उन्होंने 20 मिनटों के लिए सदन का कार्रवाई स्थगित कर दी. पुन: जब तीन बजे सदन की कार्रवाई शुरू हुई, तो राजद विधायक से माफी की मांग को ले कर वेल में आ कर विपक्ष हंगामा करने लगा.

शंभूनाथ यादव ने मांगी माफी

इस बार भी सदन का संचालन सभापति के रूप में राम नारायण मंडल ही कर रहे थे. इस बीच प्रतिपक्ष के नेता प्रेम कुमार ने सदन में कहा कि राजद विधायक ने भाजपा विधायक को जान से मारने का धमकी दी है. ऐसे में सदन कैसे चलेगा? उन्होंने राजद विधायक से माफी मांगने का मांग की. एनडीए विधायकों के हंगामे के बीच दूसरी बार भी सदन का कार्रवाई 3.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी. सदन 3.30 बजे के वाद तभी चला, जब राजद विधायक ने माफी मांगी.

अध्यक्ष विजय चौधरी ने की टिप्पणी

इस घटना पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा किबिना अनुमति के बिना विधायकों के बोलने से ही ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है विधायकों को बोलने में आत्म नियंत्रण करना चाहिए, विधायकों दूसरों की स्वतंत्रता का भी ख्याल रखना होगा. वहीं राजद विधायक ने कहा कि ‘मैं एक बार नहीं, दो वार माफी मांग रहा हूं, यदि भाजपा विधायक इसी तरह की गलत टोका-टोकी करते रहें, तो मैं अपनी किसी बात को ले कर माफी नहींं मांगूंगा. मैं सिपाही से सदन तक पहुंचा हूं ’ विधान सभा में बुधवार को इस अंदाज में राजद विधायक ने माफी मांगी. राजद विधायक से माफी मंगवाने के लिए विस अध्यक्ष को अपने सदन में भाजपा व राजद विधायक के साथ बैठक करनी पड़ी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन