ePaper

बिहार : स्कूलों में लिखकर देंगे बच्चों के पिता, नहीं पीयेंगे शराब

Updated at : 09 Mar 2016 8:38 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : स्कूलों में लिखकर देंगे बच्चों के पिता, नहीं पीयेंगे शराब

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार सरकार के आगामी एक अप्रैल से प्रदेश में चरणबद्ध तरीके से शराब बंदी की राज्य घोषणा के मद्देनजर अब तक 200 शराब विक्रेताओं के अपनी शराब की दुकान की जगह सुधा के बूथ खोलने के लिए आवेदन देने पर आज हर्ष व्यक्त किया. उन्होंने बताया राज्य के शिक्षा […]

विज्ञापन

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार सरकार के आगामी एक अप्रैल से प्रदेश में चरणबद्ध तरीके से शराब बंदी की राज्य घोषणा के मद्देनजर अब तक 200 शराब विक्रेताओं के अपनी शराब की दुकान की जगह सुधा के बूथ खोलने के लिए आवेदन देने पर आज हर्ष व्यक्त किया. उन्होंने बताया राज्य के शिक्षा विभाग ने प्राइमरी और सेकेंडरी स्कूलों में पढ़ने वाले 73 हजार छात्र-छात्राओं के पिता से शपथ पत्र लेने का फैसला लिया है जिसमें वह शराब न पीने का वादा करेंगे.

बिहार विधानसभा स्थित अपने कक्ष में आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए नीतीश ने बताया कि सरकारी पदाधिकारियों ने उन्हें सूचित किया है कि अपनी शराब की दुकान की जगह सुधा के बूथ खोलने के लिए 200 शराब विक्रेताओं के अबतक आवेदन दिये हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि जब कोई पिता अपनी बेटी या बेटे से शराब छोड़ने का वादा करेगा तो जाहिर तौर ही इसके नतीजे अच्छे होंगे. राज्य में शराब बंदी लागू करने के लिए यह एक प्रभावशाली कदम हो सकता है.

आने वाले समय में ऐसे और भी आवेदन प्राप्त होने को लेकर नीतीश ने बताया कि स्वयं सहायता समूह के करीब 40 लाख से अधिक लोग घर-घर जाकर लोगों को शराब पीने की लत को छोड़ने का आग्रह कर रहे हैं. नीतीश ने कहा कि पूरे प्रदेश में सरकारी कर्मी शराब की लत वालों की पहचान कर उनकी शराब पीने की लत को छुड़ाने तथा उनका प्रत्येक जिलों में खुलने वाले नशा मुक्ति केंद्र में इलाज कराया जायेगा.

मुख्यमंत्रीनेकहाकि प्रदेश सरकार इस बजट सत्र के दौरान जब से शराब बंदी लागू होगी शराब बिक्री के खिलाफ को लेकर एक विधेयक लाएगी, जिसमें अवैध शराब बनाने वालों को फांसी की सजा का प्रावधान होगा.

उल्लेखनीय है कि नीतीश मंत्रिमंडल ने आगामी एक अप्रैल से प्रदेश के गांवों में शराब की बिक्री पर पूर्ण रूप से रोक लगाये जाने तथा तथा शहरी इलाके में भारतीय निर्मित विदेशी शराब की बिक्री को प्रतिबंधित किये जाने को मंजूरी प्रदान कर दी है. नीतीश ने कहा कि प्रदेश में शराब की बिक्री पर पाबंदी से सामाजिक बदलाव आएगा और महिलाओं के शराब के खिलाफ अभियान छेड़े जाने से इसको लेकर उत्साहवर्द्धक परिणाम आने लगे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन