भ्रष्ट अधिकारी और नेता को सरेआम मारो, 10 लाख इनाम पाओ : पप्पू यादव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Mar 2016 11:40 AM
पटना : मधेपुरा से सांसद और जन अधिकार पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव ने एक बार फिर विवादास्पद बयान दिया है. पप्पू यादव ने दरभंगा में मीडिया से कहा है कि यदि कोई भी व्यक्ति किसी भी भ्रष्ट अधिकारी और नेता को सरेआम पीट-पीट कर मार देता है तो वह उसे दस लाख रुपये का […]
पटना : मधेपुरा से सांसद और जन अधिकार पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव ने एक बार फिर विवादास्पद बयान दिया है. पप्पू यादव ने दरभंगा में मीडिया से कहा है कि यदि कोई भी व्यक्ति किसी भी भ्रष्ट अधिकारी और नेता को सरेआम पीट-पीट कर मार देता है तो वह उसे दस लाख रुपये का ईनाम देंगे. पप्पू यहीं पर नहीं रुके उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई ऐसे अधिकारियों और नेताओं का स्टिंग ऑपरेशन करके लाता है तो उसे वह पच्चीस हजार रुपये का इनाम देंगे. यादव ने कहा कि सरकार यदि भ्रष्टाचारी नेताओं और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है तो गरीबों, दलितों और पिछड़ों के हाथों में हथियार की जरूरत है.
जानकारी के मुताबिक इससे पहले भी पप्पू यादव ने पटना में शनिवार को लालू प्रसाद यादव को लेकर विवादास्पद बयान देते हुये कहा था कि बिहार को लूटने वाले नेताओं को जहर देना चाहिए और उसेफांसी पर लटका देना चाहिए. पप्पू यादव ने कहा कि लालू प्रसाद यादव को किसी भी आंदोलन से मतलब नहीं है वह सिर्फ वोट की राजनीति करते हैं. रोहित वेमुला के बारे में बोलते बोलते पप्पू यादव भ्रष्ट अधिकारियों और नेताओं पर जमकर बोले. हालांकि इस बयान के आने के बाद बिहार के सियासी गुटों में चर्चा शुरू हो गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










