ePaper

पटना सहित बिहार के कई जिलों में भूकंप के झटके, 2 बार डोली धरती

Updated at : 22 Feb 2016 7:52 AM (IST)
विज्ञापन
पटना सहित बिहार के कई जिलों में भूकंप के झटके, 2 बार डोली धरती

पटना : मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी पटना सहित पूरे बिहार में रविवार देर रात को भूकंप के झटके महसूस किये गये. विभाग की माने ने ठीक 12 बजे से पहले 11.40 मिनट पर यह झटके केवल तीन सेंकेड के लिए महसूस किये गये. हालांकि उसके बाद 11.45 पर भी लोगों को एक बार और […]

विज्ञापन

पटना : मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी पटना सहित पूरे बिहार में रविवार देर रात को भूकंप के झटके महसूस किये गये. विभाग की माने ने ठीक 12 बजे से पहले 11.40 मिनट पर यह झटके केवल तीन सेंकेड के लिए महसूस किये गये. हालांकि उसके बाद 11.45 पर भी लोगों को एक बार और झटका महसूस हुआ. जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र एक बार फिर नेपाल के भरतपुर में था और यह धरती से तीस किलोमीटर से ज्यादा गहराई में था. भूकंप के झटके के बाद कई जगहों पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया कई लोग घरों से बाहर निकल आये हालांकि अभी तक किसी जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है.

भारत और नेपाल सीमा से सटे सीमांचल के इलाकों में किशनगंज, मोतिहारी के अलावा मधुबनी और सुपौल में भी झटके महसूस किये गये. हालांकि रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता काफी कम है और यह मात्र 4.5 था. हालांकि भूकंप के झटके इतने समान्य थे कि बहुत लोगों को पता नहीं चला कि धरती डोल रही है लेकिन जिन्हें इन झटकों के बारे में पता चला वह पूरी तरह सहम गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन