पश्चिम बंगाल में अब तक करीब 7 करोड़ बने वोटर, 15 दिनों में जुड़े 7 लाख नये नाम

Published by :Ashish Jha
Published at :19 Apr 2026 8:12 AM (IST)
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में अब तक करीब 7 करोड़ बने वोटर, 15 दिनों में जुड़े 7 लाख नये नाम

चुनाव आयोग

Bengal Election: चुनाव आयोग ने बंगाल में वोटरों की संख्या को लेकर ताजा बयान दिया है. चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार मतदाता सूची में हाल के दिनों में सात लाख नये वोटर शामिल हुए हैं. अब कुल वोटरों की संख्या 6,82,51,008 हो गयी है.

विज्ञापन

Bengal Election: कोलकाता. चुनाव आयोग ने राज्य में नये वोटरों की संख्या की घोषणा की है. बताया जा रहा है कि हाल ही में मतदाता सूची में करीब पांच लाख नये नाम जोड़े गये हैं. आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, करीब सात लाख वोटरों ने फॉर्म-6 जमा करके सूची में अपना नाम जुड़वाये हैं. दूसरी ओर, मौजूदा मतदाता सूची में महिला वोटरों की संख्या पुरुषों से कम हुई है. इस विधानसभा चुनाव के लिए अब कुल वोटरों की संख्या 6,82,51,008 हो गयी है. ट्रिब्यूनल में काम कर रहे जजों द्वारा की जा रही दस्तावेजों की जांच के बाद यह संख्या थोड़ी बढ़ सकती है.

कोलकाता में वोटर सूची में करीब 44 हजार नये नाम जुड़े

दूसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन नौ अप्रैल था. उस दिन तक 6,96,824 नये वोटर बने. पहले चरण में वोटरों की संख्या 3,22,017 बढ़ी है. दूसरे चरण में 3,87,747 नये वोटर बढ़े. सबसे ज्यादा नाम उत्तर 24 परगना, हावड़ा, हुगली, कोलकाता और पूर्व मेदिनीपुर में सामने आये हैं. उत्तर 24 परगना से 71 हजार से ज्यादा नाम सामने आये हैं. कोलकाता में वोटर सूची में करीब 44 हजार नये नाम जुड़े हैं. आयोग ने कहा कि इनमें से ज्यादातर वोटर नये हैं. इसके अलावा ऐसे वोटर भी हैं, जिन्हें ड्राफ्ट और फाइनल लिस्ट से बाहर कर दिया गया है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

महिला वोटरों की संख्या हुई कम

मालूम रहे कि एसआइआर के पहले राज्य में कुल वोटरों की संख्या सात करोड़ 66 लाख थी. बाद में मसौदा सूची (ड्राफ्ट लिस्ट) से 58 लाख नाम हटा दिये गये. ड्राफ्ट सूची जारी होने के बाद महिला वोटरों की संख्या में 3.8 फीसदी की कमी आयी है. पुरुष वोटरों की संख्या में 3.5 फीसदी की कमी हुई है. अब राज्य में पुरुष वोटरों की संख्या करीब तीन करोड़ 49 लाख 35 हजार है, जबकि महिला वोटरों की संख्या तीन करोड़ 33 लाख 14 हजार है.

Also Read: “मैं उनकी खाल उतारकर ढोल बनाऊँगा”, TMC उम्मीदवार हुमायूं कबीर की विपक्ष को चेतावनी

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola