ePaper

CM नीतीश की नीयत पर कोई शक नहीं, 7 निश्चय राज्य के हित में : BJP नेता आरके सिन्हा

Updated at : 12 Feb 2016 2:00 PM (IST)
विज्ञापन
CM नीतीश की नीयत पर कोई शक नहीं, 7 निश्चय राज्य के हित में : BJP नेता आरके सिन्हा

पटना :भाजपा के राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा ने शुक्रवार को एक बार फिरबिहारके मुख्यमंत्री नीतीश कुमारकीजमकर सराहना करतेहुए कहा कि उनकी नीयतपरकोई शक नहीं है.आरकेसिन्हा ने कहा कि सीएमनीतीश के सातनिश्चयसूबेके हितमेंहैं.उन्होंने कहा किमुख्यमंत्रीनीतीश के नेतृत्व में बिहारविकास के पथ पर अग्रसर है. इससे पहले बीते दिनों आरके सिन्हा ने कहाथा कि शत्रुघ्न सिन्हा और […]

विज्ञापन

पटना :भाजपा के राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा ने शुक्रवार को एक बार फिरबिहारके मुख्यमंत्री नीतीश कुमारकीजमकर सराहना करतेहुए कहा कि उनकी नीयतपरकोई शक नहीं है.आरकेसिन्हा ने कहा कि सीएमनीतीश के सातनिश्चयसूबेके हितमेंहैं.उन्होंने कहा किमुख्यमंत्रीनीतीश के नेतृत्व में बिहारविकास के पथ पर अग्रसर है.

इससे पहले बीते दिनों आरके सिन्हा ने कहाथा कि शत्रुघ्न सिन्हा और कीर्ति आजाद अब पार्टी के कार्यकर्ता नहीं रहे. इन लोगों ने पार्टी के हित में आजतक कोई काम नहीं किया है. आरके सिन्हा ने इन्हें पार्टी विरोधी करार दिया था. वहीं दूसरी ओर सिन्हा बिहार की वर्तमान हालात पर अपनी चिंता जाहिर की और मौजूदा स्थिति को बदतर बताया.

हालांकि सिन्हा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करते हुये कहा कि नीतीश कुमार एक नेकदिल इंसान हैं और उनकी छवि काफी साफ-सुथरी है.भाजपा सांसद ने कहा कि नीतीश कुमार एक विकास पसंद व्यक्ति हैं और उनके नेतृत्व में बिहार जरूर तरक्की करेगा. नीतीश कुमार पर जंगलराज को लेकर हो रहे हमले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुये आरके सिन्हा ने नीतीश कुमार की तारीफ की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन