सीएम नीतीश ने की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात

नयी दिल्ली : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नेगुरुवारको दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की. इस दौरान सीएम नीतीश ने राज्यसेजुड़ी विभिन्न मुद्दों पर केंद्रीय मंत्रियों से चर्चा की. केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू से मुलाकातकेदौरान मुख्यमंत्री ने बिहार के किसी भी शहर को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के पहले दौर में नहीं चुने […]
नयी दिल्ली : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नेगुरुवारको दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की. इस दौरान सीएम नीतीश ने राज्यसेजुड़ी विभिन्न मुद्दों पर केंद्रीय मंत्रियों से चर्चा की. केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू से मुलाकातकेदौरान मुख्यमंत्री ने बिहार के किसी भी शहर को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के पहले दौर में नहीं चुने जाने को लेकर चर्चा की.
सीएम नीतीश ने वेंकैया नायडू से इस मामले पर अपनी बात रखते हुए स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में शामिल राज्य के तीन शहरों में से किसी को भी पहले दौर में न चुने को लेकर क्षेत्रीय असंतुलन का आरोप लगाया. इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी राज्यों की राजधानी को स्मार्ट सिटी मिशन में शामिल करने की बात कही.
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने वित्तमंत्री अरुण जेटली एवं गृहमंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की. राजनाथ सिंह से मुलाकात के दौरान उन्होंने पुलिस के आधुनिकीकरण एवं बिहार-झारखंड विभाजन से प्रभावित कर्मचारियों के पेंशन विवाद पर भी चर्चा की. जेटली से मुलाकात के दौरान नीतीश कुमार ने आगामी आम बजट में बिहार के लिए विशेष पैकेज पर चर्चा की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




