जब नीतीश के जनता दरबार में धरने पर बैठी महिला

पटना : सत्ता संभालने के बाद पहली नये साल में पहली बार लगे जनता दरबार में पहुंची एक फरियादी महिला ने जमकर हंगामा किया. महिला अपनी मांग को लेकर दरबार में ही धरने पर बैठ गयी. दरभंगा की रहने वाली मीरा देवी का कहना था कि वह इससे पहले 12 बार जनता दरबार में जमीन […]
पटना : सत्ता संभालने के बाद पहली नये साल में पहली बार लगे जनता दरबार में पहुंची एक फरियादी महिला ने जमकर हंगामा किया. महिला अपनी मांग को लेकर दरबार में ही धरने पर बैठ गयी. दरभंगा की रहने वाली मीरा देवी का कहना था कि वह इससे पहले 12 बार जनता दरबार में जमीन के लिये फरियाद लगा चुकी है लेकिन उसकी समस्या का समाधान नहीं हो सका है. मीरा देवी सरकार ने अपने लिये जमीन की मांग करने आई थीं. मुख्यमंत्री आज चार विभागों की शिकायत सुन रहे थे जिसमें भारी संख्या में फरियादियों की भीड़ जुटी थी. बाद में महिला पुलिस कर्मियों ने मीरा देवी को समझाबुझाकर शांत किया गया.
मुख्यमंत्री के पास पहुंची मीरा देवी को मुख्यमंत्री ने भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों के पास भेजा लेकिन मिरा देवी हंगामा करने लगीं और जोर-जोर से बताने लगी कि उन्होंने 12 बार जनता दरबार का चक्कर लगाया लेकिन उन्हें जमीन नहीं मिली. बाद में विभाग के साथ वहां पुलिस अधिकारियों ने मीरा देवी को समझाया तब जाकर वह शांत हुईं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










