रोहित वेमुला आत्महत्या, तेजस्वी यादव उतरे सड़क पर

पटना : हैदराबाद विश्वविद्यालय के छात्र रोहित वेमुला की आत्महत्या को लेकर राजद नेता और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने में विरोध प्रदर्शन किया. रोहित वेमुला की आत्महत्या के मामले को लेकर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सड़कर पर उतरे और डाक बंगला चौराहे पर धरना दिया. राजद नेता तेजस्वी ने साफ कहा कि इस आत्महत्या के लिये […]
पटना : हैदराबाद विश्वविद्यालय के छात्र रोहित वेमुला की आत्महत्या को लेकर राजद नेता और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने में विरोध प्रदर्शन किया. रोहित वेमुला की आत्महत्या के मामले को लेकर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सड़कर पर उतरे और डाक बंगला चौराहे पर धरना दिया. राजद नेता तेजस्वी ने साफ कहा कि इस आत्महत्या के लिये केंद्र सरकार की मंत्री जिम्मेवार हैं. तेजस्वी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुये कहा कि इसके लिये प्रधानमंत्री को जबाव देना होगा. तेजस्वी ने इस मामले के बाद एक बार फिर देश में इनटॉलेंस की बात की चर्चा करते हुए कहा कि इस घटना ने यह बता दिया है कि देश में अभी भी असहिष्णुता का माहौल है.
गौरतलब हो कि पूरे देश में छात्र की आत्महत्या के बाद विभिन्न प्रदेशों और संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन जारी है. उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने भी सड़क पर प्रदर्शन किया. उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव इस विरोध प्रदर्शन में छात्रों का साथ देते हुए केंद्र पर हमला बोला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




