ePaper

राजद के प्रदेश अध्यक्ष बन सकते हैं रामचंद्र पूर्वे

Updated at : 30 Dec 2015 7:56 PM (IST)
विज्ञापन
राजद के प्रदेश अध्यक्ष बन सकते हैं रामचंद्र पूर्वे

पटना : राजद के वर्तमान प्रदेश अध्यक्षडॉ. राम चंद्र पूर्वे तीसरी बार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बन सकते हैं. पार्टी इस बार भी उन्हें प्रदेश की कमान सौंपने जा रही है. प्रदेश अध्यक्ष के लिए नाम की आधिकारिक घोषणा दो जनवरी को आयोजित राज्य परिषद की बैठक के बाद लिया जायेगा. पूर्वे राजद 2010 में […]

विज्ञापन

पटना : राजद के वर्तमान प्रदेश अध्यक्षडॉ. राम चंद्र पूर्वे तीसरी बार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बन सकते हैं. पार्टी इस बार भी उन्हें प्रदेश की कमान सौंपने जा रही है. प्रदेश अध्यक्ष के लिए नाम की आधिकारिक घोषणा दो जनवरी को आयोजित राज्य परिषद की बैठक के बाद लिया जायेगा. पूर्वे राजद 2010 में पहली वार राजद के प्रदेश अध्यक्ष बने थे. वे दूसरी बार 2013 में अध्यक्ष बनाये गये. यदि इस बार वे अध्यक्ष बनाये गये तो यह इनका तीसरा कार्यकाल होगा.

राजद सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार श्री पूर्वे अनुभवी होने के साथ-साथ लालू प्रसाद के विश्वासपात्र के रूप में जाने जाते हैं. ऐसे में इस महत्वपूर्ण पद पर इनकी ताजपोशी तय है. हालांकि, प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की अंतिम तिथि एक जनवरी तक निश्चित है. इसी दिन नामांकन पत्रों की जांच और वापसी भी निश्चित है. इसके अगले दिन दो जनवरी को नये अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी जायेगी.

सूत्र बताते हैं कि, पार्टी के अंदर फिलहाल इस पद के लिए किसी दूसरे नाम की चर्चा नहीं हो रही है. पार्टी नेताओं ने बताया कि लगभग यह तय हो गया है कि पूर्वे ही राजद के प्रदेश अध्यक्ष बनेंगे, ऐसे में दूसरे नाम की चर्चा का तो सवाल ही नहीं उठता है. नेताओं ने बताया कि डा मीसा भारती के नाम को इस पद के लिए पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी द्वारा खारीज करने के साथ ही यह तय हो गया था कि अब रामचंद्र पूर्वे ही प्रदेश अध्यक्ष की कुरसी संभालेंगे. नेताओं ने बताया कि यह भी तय है कि पार्टी के प्रदेश स्तर की कमेटियों में राजद प्रमुख के पुत्र और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव और पुत्रीडॉ. मीसा भारती को शामिल किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन