नीतीश सरकार देगी स्कूली छात्राओं को सैनेटरी नैपकिन

Updated at : 10 Dec 2015 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
नीतीश सरकार देगी स्कूली छात्राओं को सैनेटरी नैपकिन

पटना : बिहार की नीतीश सरकार अपने एक अन्य अनूठे प्रयास के तहत 8 से 12 कक्षा तक की छात्राओं को स्वच्छता के लिए सैनेटरी नैपकिन उपलब्ध कराएगी. बिहार के शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी ने आज यहां संवाददाताओं को बताया कि वितीय वर्ष 2015-16 में मुख्यमंत्री किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत वर्ग आठ से 12 तक […]

विज्ञापन

पटना : बिहार की नीतीश सरकार अपने एक अन्य अनूठे प्रयास के तहत 8 से 12 कक्षा तक की छात्राओं को स्वच्छता के लिए सैनेटरी नैपकिन उपलब्ध कराएगी. बिहार के शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी ने आज यहां संवाददाताओं को बताया कि वितीय वर्ष 2015-16 में मुख्यमंत्री किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत वर्ग आठ से 12 तक नामांकित 36,46,114 छात्राओं को सैनेटरी नैपकिन क्रय करने के लिए प्रति छात्रा 150 रुपये की राशि उपलब्ध करायी जाएगी. इसके लिए 57.87 करोड रुपये की राशि उपलब्ध करायी गयी है.

बिहार सरकार द्वारा पूर्व से छात्राओं को स्कूली युनिफार्म और साइकिल उपलब्ध कराए जाने के बाद गत फरवरी महीने में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्कूली छात्राओं को सैनेटरी नैपकिन उपलब्ध कराए जाने की घोषणा की थी. चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री के सात निश्चय में शामिल कॉलेज और विश्वविद्यालयों में मुफ्त वाईफाई उपलब्ध कराए जाने तथा स्पोकेन इंगलिश का कोर्स कराए जाने की योजना पर आगामी 18 दिसंबर को विभागीय समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री से विचार-विमर्श किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि वैसे अनुबंध पर बहाल प्राथमिक स्कूल के शिक्षक जो कि दो जांच परीक्षाओं में भी उत्तीर्ण नहीं हो पाए को छात्रों के भविष्य के लिए खतरा बताते हुए कहा कि उनके बारे में समीक्षा बैठक दौरान चर्चा होगी. चौधरी ने बताया कि राज्य सरकार की लगातार कोशिशों का नतीजा है कि 6 से 14 साल के आयु वर्ग के पढ़ाई छोड़ने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या घटकर अब मात्र 0.96 प्रतिशत रह गयी है. उन्होंने बताया कि प्रदेश में एक से आठवीं कक्षाओं के.,36,31,219 छात्र-छात्राओं को मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन