चुनाव आयोग पर आर-पार, अशोक चौधरी ने बताया SIR जरूरी, पप्पू यादव ने कहा दरबान

Edited by Paritosh Shahi
Updated:
विज्ञापन

पप्पू यादव और अशोक चौधरी

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में चुनाव आयोग को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है. नीतीश सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने विपक्ष पर सवाल उठाये तो सांसद पप्पू यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर गंभीर आरोप लगाए. गैस सिलेंडर की किल्लत और अंतरराष्ट्रीय हालात को लेकर भी सरकार और विपक्ष आमने-सामने नजर आए.

विज्ञापन

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में इन दिनों चुनाव आयोग और विपक्ष के आरोपों को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है. मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि विपक्ष का काम अब केवल संस्थाओं पर सवाल उठाना रह गया है. कभी निर्वाचन आयोग, कभी विधानसभा अध्यक्ष और कभी केंद्रीय एजेंसियों के खिलाफ अविश्वास या महाभियोग की बात की जाती है. उन्होंने कहा कि अब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को भी निशाना बनाया जा रहा है, जबकि चुनाव आयोग की प्रक्रिया का मकसद चुनाव व्यवस्था को साफ और पारदर्शी बनाना है.

महाभियोग लाने से पहले चर्चा जरूरी

अशोक चौधरी ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) का जिक्र करते हुए कहा कि इसका मकसद वोटर लिस्ट को ठीक करना है. इसमें उन लोगों की पहचान की जाती है जिनके नाम दो जगह दर्ज हैं या जो भारत के नागरिक नहीं होने के बावजूद मतदाता सूची में शामिल हो गए हैं. अशोक चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदाता सूची की सफाई जरूरी है.

उन्होंने आगे कहा कि भविष्य में ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए कि लोग मोबाइल के जरिए भी वोट दे सकें और उन्हें बूथ तक जाने की जरूरत न पड़े. इसके लिए चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और तकनीक का इस्तेमाल बढ़ाना होगा. उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी संस्था के खिलाफ महाभियोग लाने से पहले इस पर गंभीर चर्चा होना जरूरी है.

पीएम मोदी पर क्या बोले चौधरी

ईरान से जुड़े मुद्दे पर भी अशोक चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश की जनता के हितों को लेकर संवेदनशील हैं और ऊर्जा सुरक्षा को लेकर सरकार हर संभव प्रयास कर रही है, ताकि देश को तेल और गैस की कमी का सामना न करना पड़े.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

ज्ञानेश कुमार पर पप्पू यादव क्या बोले

दूसरी तरफ पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर आरोप लगाया कि चुनाव आयोग निष्पक्ष संस्था की तरह काम नहीं कर रहा है और उस पर राजनीतिक प्रभाव दिखाई दे रहा है. वो दरबान की तरह काम कर रहे हैं. पप्पू यादव ने कहा कि अगर किसी संवैधानिक संस्था की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं, तो संसद में इस पर गंभीर चर्चा होनी चाहिए.

उन्होंने गैस सिलेंडर की किल्लत और बढ़ती कीमतों का मुद्दा भी उठाया. पप्पू यादव ने कहा कि असली समस्या सप्लाई की नहीं बल्कि ब्लैक मार्केटिंग की है. उन्होंने आरोप लगाया कि कई जगहों पर डीलर गैस सिलेंडर को ज्यादा कीमत पर बेच रहे हैं. इससे आम लोगों को बहुत परेशानी हो रही है.

पप्पू यादव ने यह भी कहा कि भारत को अंतरराष्ट्रीय हालात, खासकर मिडिल ईस्ट के संकट को समझते हुए अपनी रणनीति तय करनी चाहिए. इस क्षेत्र में तनाव बढ़ने का असर भारत पर ज्यादा पड़ सकता है. इसलिए सरकार को सतर्क रहना चाहिए.

इसे भी पढ़ें: बिहार के इन जिलों में 50 kmph से चलेगी हवा, IMD ने सभी जिलों के लिए जारी किया येलो अलर्ट

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन