चुनाव कार्य में नहीं हो शिक्षण संस्थानों का इस्तेमाल : पटना हाई कोर्ट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Dec 2015 7:01 PM
पटना : पटना उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को कहा है कि अब चुनाव के दौरान किसी भी हाल में शैक्षणिक संस्थाओं में पठन-पाठन का काम बाधित नहीं होना चाहिए. कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश इकबाल अहमद अंसारी और न्यायाधीश चक्रधारी शरण सिंह की खंडपीठ ने बुधवार को यह आदेश दिया है. कोर्ट ने कहा कि सरकार […]
पटना : पटना उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को कहा है कि अब चुनाव के दौरान किसी भी हाल में शैक्षणिक संस्थाओं में पठन-पाठन का काम बाधित नहीं होना चाहिए. कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश इकबाल अहमद अंसारी और न्यायाधीश चक्रधारी शरण सिंह की खंडपीठ ने बुधवार को यह आदेश दिया है.
कोर्ट ने कहा कि सरकार इस बात की गारंटी करें कि किसी भी हाल में पढ़ाई बाधित नहीं होना चाहिए. पटना के ए.एन. कालेज परिसर में मतगणना के लिए आरक्षित कराने के खिलाफ दायर लोक हित याचिका की सुनवाई करते हुए खंडपीठ ने यह आदेश दिया. सुनवाई के क्रम में ए.एन. कालेज प्रशासन की ओर से कहा गया कि कालेज प्रशासन नहीं चाहता था कि उसकी जगह का इस्तेमाल चुनाव कार्य के लिए किया जाये. लेकिन, चुनाव आयोग ने उनकी जगह का इस्तेमाल ताे कर लिया पर पैसे का भुगतान नहीं किया गया है.
इस पर कोर्ट ने सरकार और चुनाव आयोग से तीन महीने के भीतर बकाया राशि का भुगतान करने का आदेश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










