पटना में 48 घंटे में पारा 45 डिग्री के पार, अलर्ट जारी, इन तारीखों को होगी झमाझम बारिश

Updated:
विज्ञापन

तपती धूप

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Patna Weather Update: पटना समेत बिहार के कई जिलों में अगले 48 घंटे के दौरान तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है.मौसम विभाग ने भीषण गर्मी और उमस को लेकर अलर्ट जारी किया है. 10 और 11 जून को बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट और गर्मी से राहत मिल सकती है.

विज्ञापन

Patna Weather Update: पटना में गर्मी ने एक बार फिर लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. राजधानी पटना समेत कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जबकि उमस ने हालात और भी खराब कर दिए हैं. मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे तक गर्मी और बढ़ने की चेतावनी दी है. हालांकि इसके बाद मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है और कई जिलों में बारिश राहत लेकर आएगी.

विज्ञापन

अगले 48 घंटे भारी पड़ेंगे, और चढ़ेगा पारा

मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है. तेज धूप और उमस भरी गर्मी के कारण लोगों को दिन के समय काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

कब तक सताएगी गर्मी?

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में गर्मी का असर बना रहेगा. इसके बाद मौसम करवट लेगा और कई इलाकों में बादल छाने के साथ बारिश की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं. मौसम में बदलाव के बाद तापमान धीरे-धीरे कम होने की संभावना है.

पटना समेत इन जिलों में ‘उमस का रेड अलर्ट’

पटना का मौसम पूर्वानुमान

मंगलवार को पटना, गया, भभुआ, बक्सर और डेहरी में अत्यधिक उमस भरी गर्मी रहने की चेतावनी जारी की गई है. हवा में नमी की मात्रा अधिक होने के कारण लोगों को सामान्य से ज्यादा गर्मी महसूस होगी. दोपहर के समय बाहर निकलना परेशानी भरा साबित हो सकता है.

इन जिलों में 40 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

राज्य के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया. डेहरी में सबसे अधिक 43.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया. इसके अलावा बक्सर में 42.7 डिग्री, भभुआ में 42.4 डिग्री, औरंगाबाद में 41.6 डिग्री, गया में 41.4 डिग्री, पटना में 41.3 डिग्री, शेखपुरा और जीरादेई में 40.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

इन जिलों में 40 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

राज्य के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया. डेहरी में सबसे अधिक 43.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया. इसके अलावा बक्सर में 42.7 डिग्री, भभुआ में 42.4 डिग्री, औरंगाबाद में 41.6 डिग्री, गया में 41.4 डिग्री, पटना में 41.3 डिग्री, शेखपुरा और जीरादेई में 40.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

सामान्य से कई डिग्री ऊपर पहुंचा तापमान, बढ़ी चिंता

मौसम विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के अनुसार पटना और बक्सर में तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया. वहीं डेहरी में 3.6 डिग्री, कैमूर में 3.7 डिग्री, शेखपुरा में 3.4 डिग्री और औरंगाबाद में 3.5 डिग्री सेल्सियस अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया. सामान्य से अधिक तापमान ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है.

10 और 11 जून को होगी बारिश

भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है. पूर्वानुमान के मुताबिक 10 और 11 जून को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने की संभावना है. बारिश के बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी.

ALO READ: खान सर के दो लोगों को पुलिस ने उठाया, फायरिंग वाले वीडियो ने पलटा पूरा मामला? जांच में आया नया मोड़

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन