2600 साल प्राचीन मूर्ति चोरी मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश

Updated:
विज्ञापन
2600 साल प्राचीन मूर्ति चोरी मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कहा कि राज्य सरकार ने जमूई जिले के खैरा थाना क्षेत्र स्थित एक जैन मंदिर से भगवान महावीर की 2600 साल पुरानी मूर्ति की लूट के मामले की जांच सीबीआई से कराए जाने की अनुशंसा की है. बिहार विधानसभा के मुख्यद्वार पर आज इस संबंध में […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कहा कि राज्य सरकार ने जमूई जिले के खैरा थाना क्षेत्र स्थित एक जैन मंदिर से भगवान महावीर की 2600 साल पुरानी मूर्ति की लूट के मामले की जांच सीबीआई से कराए जाने की अनुशंसा की है. बिहार विधानसभा के मुख्यद्वार पर आज इस संबंध में पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर नीतीश ने बताया कि हालांकि राज्य की पुलिस इस मामले की जांच में लगी हुई है पर सीबीआई के ऐसे मामलों की जांच में विशेषज्ञता होने के मद्देनजर प्रदेश सरकार ने इसकी जांच उससे कराए जाने की अनुशंसा की है.

उन्होंने इस मामले पर चिंता जताते हुए कहा कि राज्य सरकार उक्त मूर्ति की बरामदगी के लिए हर संभव प्रयास कर रही है. करीब 250 किलोग्राम वजन वाली जैन समुदाय के 24वें तीर्थंकर की उक्त मूर्ति को खैरा थाना अंतर्गत लछुआर गांव स्थित एक जैन मंदिर से बीते शुक्रवार की देर रात्रि में बोलेरो जीप पर सवार सशस्त्र लूटेरों ने वहां तैनात तीन निजी सुरक्षा गार्डों को बंधक बनाकर लूट लिया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को फोनकर मामले की जांच के बारे में जानकारी हासिल की थी. जमुई के सांसद चिराग पासवान ने केंद्रीय गृहमंत्री से मुलाकात कर मूर्ति की शीघ्र बरामदगी के लिए अनुरोध किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन