गांवों में बदली रोशनी की तस्वीर, 6.08 लाख सोलर स्ट्रीट लाइट्स लगाये गये

Updated:
विज्ञापन
गांवों में बदली रोशनी की तस्वीर, 6.08 लाख सोलर स्ट्रीट लाइट्स लगाये गये

राज्य सरकार की मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना गांवों में बदलाव की नयी कहानी लिख रही है. अब तक प्रदेश की ग्राम पंचायतों में छह लाख आठ हजार 873 सोलर स्ट्रीट लाइट्स लगायी जा चुकी हैं.

विज्ञापन

संवाददाता,पटना

राज्य सरकार की मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना गांवों में बदलाव की नयी कहानी लिख रही है. अब तक प्रदेश की ग्राम पंचायतों में छह लाख आठ हजार 873 सोलर स्ट्रीट लाइट्स लगायी जा चुकी हैं.

यह जानकारी पंचायती राज विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में दी गयी. सचिव मनोज कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सभी जिलों के उपविकास आयुक्त, जिला पंचायत राज पदाधिकारी और जिला परिषद के अधिकारी मौजूद थे.

समीक्षा में बताया गया कि लक्ष्य के मुकाबले सर्वाधिक सफलता गोपालगंज जिले को मिली है, जहां 88 फीसदी लाइटें लग चुकी हैं. इसके बाद बेगूसराय (87 प्रतिशत), सुपौल (85 प्रतिशत ), अरवल (81 प्रतिशत) और खगड़िया जिले में (81 प्रतिशत ) लाइट लगायी गयी है. बैठक में पंचायत सरकार भवन निर्माण की प्रगति पर भी चर्चा की गयी. बताया गया कि 282 पंचायतों में अब भी भवन निर्माण के लिए जमीन नहीं मिली है. इस पर सचिव ने निर्देश दिया कि जल्द से जल्द भूमि चिह्नित कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाये. उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई व्यक्ति स्वेच्छा से भूमि दान करता है, तो उसे जिला स्तर पर सम्मानित किया जायेगा और मीटिंग हॉल का नाम उनके पूर्वजों के नाम पर रखा जायेगा. राज्य की ग्राम पंचायतों में संचालित आरटीपीएस केंद्रों की समीक्षा में सामने आया कि अब तक इन केंद्रों पर 10 लाख छह हजार 578 आवेदन प्राप्त हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन