नीति जंगलराज, नीयत गोमांस खिलाना वो ज्ञान न दें : गिरिराज

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में इन दिनों बयान देने के लिए सोशल मीडिया का भरपुर इस्तेमाल हो रहा है. राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव के बीफ वाले बयान को लेकर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. लगता है बिहार की राजनीति विकास के मुद्दे से हटकर गोहत्या और बीफ के मुद्दे पर […]
पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में इन दिनों बयान देने के लिए सोशल मीडिया का भरपुर इस्तेमाल हो रहा है. राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव के बीफ वाले बयान को लेकर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. लगता है बिहार की राजनीति विकास के मुद्दे से हटकर गोहत्या और बीफ के मुद्दे पर अटक गयी है.
लालू का शैतान नीतीश बाबू के मुँह से बोल रहा है ।जिसका नेता लालू हो.नीति जंगल राज और नियत गौमांस खिलाना वो ज्ञान न दे https://t.co/WJr7B3SOwB
— Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) October 6, 2015
इसी कड़ी में भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने भी ट्विट करते हुए कहा है कि लालू का शैतान नीतीश बाबू के मुंह से बोल रहा है. गिरिराज ने यह भी कहा है कि जिसका नेता लालू हो, नीति जंगलराज और नीयत गौमांस खिलाना वो ज्ञान न दे.गौरतलब हो कि हाल में लालू ने हिंदुओं के बीफ खाने के मुद्दे पर एक बयान दिया था जिसके बाद से राजनीतिक बयानबाजी का दौर जारी है. उस बयान को लेकर लालू के ऊपर नेताओं के हमले लगातार तल्ख होते जा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




