नीतीश अहंकारी, विकास का वादा झूठा : अमित शाह

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अहंकारी बताया. अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी की ओर से बिहार को दिये गये 1.25 लाख करोड़ रुपये के विशेष पैकेज को खारिज करने का नीतीश को कोई अधिकार नहीं, बल्कि […]
पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अहंकारी बताया. अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी की ओर से बिहार को दिये गये 1.25 लाख करोड़ रुपये के विशेष पैकेज को खारिज करने का नीतीश को कोई अधिकार नहीं, बल्कि इसका अधिकार प्रदेश की जनता को है. गौर हो कि बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिये पिछले तीन दिन से बिहार में मौजूद है. भाजपा अध्यक्ष ने शनिवार को पटना के गर्दनीबाग स्थित स्टेडियम में पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि राजद और कांग्रेस के साथ मिलकर इस प्रदेश का विकास करने के नीतीश के दावे की पोल खुल गयी है. नीतीश पर हमला तेज करते हुए उन्होंने कहा कि जंगलराज के प्रतीक रहे लालू प्रसाद और भ्रष्टाचार के प्रतीक रहे कांग्रेस के कंधे पर बैठक कर नीतीश का विकास का वादा झूठा है.
अमित शाह ने कहा कि स्वभाव से अहंकारी एवं अति महत्वाकांक्षी नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे थे. उन्हें बिहार के लिए घोषित 1.25 लाख करोड़ रुपये के विशेष पैकेज को खारिज करने का कोई अधिकार नहीं है. पटना और उसके आसपास के 32 विधानसभा क्षेत्रों, जहां 28 अक्तूबर को मतदान होना है, के भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने 40 हजार करोड़ रुपये की वर्तमान योजनाओं के अलावा बिहार का भाग्य बदलने के लिए 1.25 लाख करोड़ रुपये का विशेष पैकेज दिया है.
यह राशि बिहार के वार्षिक बजट (करीब 50 हजार करोड रुपये) से तिन गुना है. इसके लिए शुक्रिया अदा करने के बजाए नीतीश कह रहे हैं बिहार अपने बलबूते खड़ा होगा. ऐसे में इनसे यह उम्मीद नहीं की जा सकती कि वह धन खर्च करेंगे. उन्होंने कहा कि बिहार की गरीब जनता, युवा, महिला और किसानों के कल्याण के लिए घोषित की गयी उक्त राशि को खारिज करने का नीतीश कुमार को अधिकार नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




