नेताओं का सब्र टूटा तो खुला लालू का दरवाजा
पटना: विधानसभा चुनाव में टिकट की मांग करनेवाले करीब 500 से अधिक नेता व कार्यकर्ता लालू प्रसाद से मिलने को बेताब थे. रविवार को चार बजे से गेट पर खड़े-खड़े जब उनका सब्र टूटा तो लगता था कि 10 सर्कुलर रोड का गेट ही तोड़ देंगे. पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं के आक्रोश को देखते […]
उसके बाद लोगों का समूह अंदर पहुंचा. रविवार को दिन भर राजद के प्रदेश कार्यालय में बायोडाटा जमा कराने के बाद शाम में पार्टी के नेता 10 सर्कुलर रोड पहुंचे. वहां पर घंटों तक इतजार करने के बाद गेट के पास खड़े सुरक्षाकर्मियों से अदर तक उनकी बात पहुंचाने की बात करते रहे. इधर सिपाही नेताओं व कार्यकर्ताओं की बात अंदर ले जाने के लिये तैयार ही नहीं थे. इसे देखते हुए नेताओं का धीरज टूटने लगा और वह गेट पर दबाव के रूप में दिखने लगा. गेट पर शुरू हुआ हंगामा. इसे देखते हुए लालू प्रसाद ने अंदर से नेताओं व कार्यकर्यताओं को आने की इजाजत दी. फिर क्या था भीड़ उमड़कर अंदर चली गयी. अंदर में मंडप में बने चबूतरा पर लालू प्रसाद एक कुरसी पर अकेले बैठे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










