ePaper

बिहार चुनाव 2015 : जानें किस तिथि को होगा किस चरण का चुनाव

Updated at : 09 Sep 2015 3:54 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार चुनाव 2015 : जानें किस तिथि को होगा किस चरण का चुनाव

नयी दिल्‍ली : चुनाव आयोग ने बिहार में विधानसभा चुनाव की तिथियों का ऐलान कर दिया है. मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त नसीम जैदी ने बताया कि बिहार में पांच चरणों में चुनाव होंगे. पहले चरण का चुनाव 12 अक्‍टूबर 2015 को होगा, जबकि अंतिम चरण का चुनाव 5 नवंबर 2015 को होगा. कुल 243 सीटों के […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : चुनाव आयोग ने बिहार में विधानसभा चुनाव की तिथियों का ऐलान कर दिया है. मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त नसीम जैदी ने बताया कि बिहार में पांच चरणों में चुनाव होंगे. पहले चरण का चुनाव 12 अक्‍टूबर 2015 को होगा, जबकि अंतिम चरण का चुनाव 5 नवंबर 2015 को होगा. कुल 243 सीटों के लिए चुनाव होगा. जैदी ने बताया कि बिहार में कुल 6.68 करोड़ मतदाता है. आयोग का प्रयास होगा कि मतदान का रिकार्ड टूटे. उन्‍होंने कहा कि चुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किये गये हैं. उन्‍होंने कहा कि सभी लोगों को अपने लाइसेंसी हथियार डीएम के पास जमा कराने होंगे. असामाजिक तत्‍वों पर विशेष नजर रखी जायेगी. अवैध हथियार और अवैध शराब रखने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी. सभी बुथों पर अद्धसैनिक बलों की तैनाती की जायेगी.

एक नजर में चुनाव की तिथियां

चरण नोटिफिकेशननामांकन की अंतिम तिथिस्‍क्रूटनी की तिथिनाम वापसी की तिथिवोटिंग की तिथि
पहला16 सितंबर 201523 सितंबर 201524 सितंबर 201526 सितंबर 201512 अक्‍तूबर 2015
दूसरा21 सितंबर 201528 सितंबर 201529 सितंबर 201501 अक्‍तूबर 201516 अक्‍तूबर 2015
तीसरा01 अक्‍तूबर 201508 अक्‍तूबर 201509 अक्‍तूबर 201512 अक्‍तूबर 201528 अक्‍तूबर 2015
चौथा07 अक्‍तूबर 201514 अक्‍तूबर 201515 अक्‍तूबर 201517 अक्‍तूबर 201501 नवंबर 2015
पांचवां08 अक्‍तूबर 201515 अक्‍तूबर 201517 अक्‍तूबर 201519 अक्‍तूबर 201505 नवंबर 2015

वोटों की गिनती : 08 नवंबर 2015

जानें किस चरण में कितने सीटों पर होगा मतदान

चरणकितने सीटों पर होगी वोटिंग
पहला चरण

49 सीट

दूसरा चरण32 सीट
तीसरा चरण50 सीट
चौथा चरण55 सीट
पांचवां चरण57 सीट
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन