लालू बोले, मुझे बना दो पीएम, मेरे पास हैं पाक के परमाणु बम का जवाब

पटना: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने पाकिस्तान के साथ एनएसए स्तर की वार्ता टूटने को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है. लालू प्रसाद ने कहा कि नरेंद्र मोदी से देश नहीं चलने वाला है. ये सरकार अमेरिका का समर्थन करने वाली व्यापारियों की सरकार है. पाकिस्तान के परमाणु बम के […]
पटना: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने पाकिस्तान के साथ एनएसए स्तर की वार्ता टूटने को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है. लालू प्रसाद ने कहा कि नरेंद्र मोदी से देश नहीं चलने वाला है. ये सरकार अमेरिका का समर्थन करने वाली व्यापारियों की सरकार है. पाकिस्तान के परमाणु बम के हमले वाले सवाल पर लालू ने अपने अनोखे अंदाज में सोमवार को कहा कि उन्हें देश का प्रधानमंत्री बनाना चाहिए, वे पाकिस्तान के परमाणु बम का मुकाबला लालू बम से ही करेंगे. बीते दिनों पीएम मोदी की ओर से बिहार के लिए विशेष पैकेज के एलान के बाद भी नरेंद्र मोदी के अंदाज में मिमिक्री करने के बाद राजद सुप्रीमो का वीडियो बेहद लोकप्रिय हुआ था.
वहीं, बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां बढ़ने के साथ ही लालू यादव ने महंगाई को लेकर भाजपा पर जमकर प्रहार किया. लालू ने कहा कि भाजपा की सरकार में प्याज से लेकर दाल चावल का दाम बेतहाशा बढ़ते जा रहा है. कांग्रेस की सरकार के राज में जब महंगाई बढ़ती थी तो भाजपा के नेता तीखी प्रतिक्रियाएं देते थे, लेकिन अब महंगाई को बढ़ते ही सवालों से बचने लगे हैं.
प्याज की कीमतों में लगातार इजाफे पर लालू ने कहा कि प्याज, टमाटर, लहसून के दाम में बेहताशा वृद्धि हुई है. इसके लिए केंद्र सरकार जिम्मेवार है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के शासन में गरीबों में हाहाकार मचा है और अब इस सरकार को उखाड़ फेखना है. वहीं, रामविलास पासवान की सीएम दावेदारी पर लालू ने चुटकी लेते हुए कहा कि पासवान सीएम बन जाए तो हमारी शुभकामना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




