पप्पू यादव की गिरफ्तारी की तैयारी में बिहार पुलिस

पटना : बिहार पुलिस ने आज बताया कि वह सांसद और जनअधिकार पार्टी के संस्थापक राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को मिली जमानत को रद्द करने के लिए पटना उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर करेगा. पुलिस ने अपहरण, हत्या, रंगदारी और धमकी दिए जाने को लेकर जेल में बंद जदयू के बाहुबली विधायक अनंत […]
पटना : बिहार पुलिस ने आज बताया कि वह सांसद और जनअधिकार पार्टी के संस्थापक राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को मिली जमानत को रद्द करने के लिए पटना उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर करेगा. पुलिस ने अपहरण, हत्या, रंगदारी और धमकी दिए जाने को लेकर जेल में बंद जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह द्वारा अंतरिम तौर पर जमानत पाने के लिए दायर याचिका का भी विरोध करने का निर्णय लिया है.
पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक विकास वैभव ने बताया कि पप्पू यादव ने हाल में सैप जवानों के आंदोलन का नेतृत्व किया था जिससे प्रदेश की राजधानी पटना में विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हुई थी. उन्होंने बताया कि पप्पू यादव द्वारा आज अपने समर्थकों के साथ बिहार विधानसभा के सामने प्रदर्शन किए जाने से आम नागरिकों के साथ-साथ वहां तैनात सुरक्षा बलों को भी कठिनाई का सामना करना पडा. विकास वैभव ने कहा कि वैसे व्यक्ति जो कि जमानत पर रिहा हैं और बार-बार विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न करें इसलिए हम उनकी जमानत को रद्द किए जाने के लिए पटना उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




