गांधी मैदान से नहीं, पीएम पटना हवाई अड्डा से ही जायेंगे मुजफ्फरपुर

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब मुजफ्फरपुर के लिए पटना हवाई से रवाना होंगे. पूर्व के कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री को गांधी मैदान से मुजफ्फरपुर के लिए रवाना होने की प्रशासनिक तैयारी चल रही थी. मुख्य सचिवालय के सूत्र ने बताया कि यह निर्णय सुरक्षा कारणों से लिया गया है. उधर, प्रधानमंत्री के आगमन पर पटना […]
उधर, प्रधानमंत्री के आगमन पर पटना में आयोजित कार्यक्रम को लेकर सोमवार तक भी पीएमओ द्वारा कार्यक्रम की जानकारी नहीं दी गयी. कैबिनेट और मुख्य सचिव के कार्यालय को भी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की विधिवत सूचना नहीं मिली है. सिर्फ इतनी जानकारी मिली है कि प्रधानमंत्री एसके मेमोरियल हॉल में 11.30 से 12.30 बजे तक आइसीएआर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. जिसमें देश के कृषि वैज्ञानिकों को संबोधित करेंगे. इस दौरान वे कृषि के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले 92 लोगों को सम्मानित करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




