ePaper

मनेर में बालक का अपहरण, अपहर्ताओं ने मांगी दस लाख की फिरौती

Updated at : 14 Jul 2015 12:11 PM (IST)
विज्ञापन
मनेर में बालक का अपहरण, अपहर्ताओं ने मांगी दस लाख की फिरौती

पटना : मनेर के ब्रह्मचारी से सोमवार की शाम अपहृत चार वर्षीय बालक को रिहा करने के लिए अपहर्ताओं ने आज दस लाख रुपये फिरौती की मांग की है. परिजनों ने बताया कि आज सुबह फोन कर अपहर्ताओं ने फिरौती मांगी है. उधर, मामले की जांच में जुटी पुलिस ने दावा किया है कि अपहृत […]

विज्ञापन

पटना : मनेर के ब्रह्मचारी से सोमवार की शाम अपहृत चार वर्षीय बालक को रिहा करने के लिए अपहर्ताओं ने आज दस लाख रुपये फिरौती की मांग की है. परिजनों ने बताया कि आज सुबह फोन कर अपहर्ताओं ने फिरौती मांगी है. उधर, मामले की जांच में जुटी पुलिस ने दावा किया है कि अपहृत को जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा.

जानकारी के मुताबिक, अपहर्ताओं ने अपहृत के परिजनों को फिरौती की रकम लेकर राजधानी के हनुमान नगर आने को कहा है. वहीं, घटना से स्थानीय लोगों में जबरदस्त आक्रोश दिख रहा है. पुलिस ने कार्रवाई आरंभ कर दी है. पटना सिटी एसपी खुद इस अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. सिटी एसपी ने दावा किया है कि पुलिस एक घंटे के अंदर बालक को बरामद करने में सफल होगी. लेकिन आश्वासन के बाद भी अभी तक अपहृत बालक का पता नहीं चल सका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन