सीएम के लिए भाजपा पासवान, नंदकिशोर व उपेंद्र पर सोचे : शत्रुघ्न सिन्हा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Jul 2015 5:36 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : अपने बेबाक बयानों के जरिये लगातार चर्चा में रहनेवाले अभिनेता और सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने एक बार फिर भाजपा की खुशी पर पानी फेर दिया. इस बार बिहारी बाबू ने पहले तो भाजपा को विधान परिषद की जीत पर न इतराने की नसीहत दी, तो दूसरी ओर सीएम पद के लिए रामविलास पासवान […]
विज्ञापन
पटना : अपने बेबाक बयानों के जरिये लगातार चर्चा में रहनेवाले अभिनेता और सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने एक बार फिर भाजपा की खुशी पर पानी फेर दिया. इस बार बिहारी बाबू ने पहले तो भाजपा को विधान परिषद की जीत पर न इतराने की नसीहत दी, तो दूसरी ओर सीएम पद के लिए रामविलास पासवान का नाम भी आगे कर दिया.
एक न्यूज चैनल आजतक से खास बातचीत में उन्होंने मुख्यमंत्री की पसंद के तौर पर भाजपा की तरफ से जोर-शोर से नंदकिशोर यादव का नाम लिया, तो गंठबंधन की तरफ से रामविलास पासवान और उपेंद्र कुशवाहा के नाम पर भी पार्टी को सोचने की सलाह दे डाली. शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि रामविलास पासवान बड़ा और अनुभवी चेहरा है और उनके नाम पर भी विचार होना चाहिए. बिहारी बाबू के मुताबिक, अगर मेरी चलती, तो मैं गंठबंधन से भी मुख्यमंत्री के चेहरे को आगे कर सकता था.
अपने सीएम का चेहरा आगे करे पार्टी
शत्रुघ्न सिन्हा के मुताबिक, मैंने पार्टी आलाकमान को चुनाव के पहले अपने सीएम पद के उम्मीदवार का चेहरा आगे करने की सलाह दे डाली है और यह चेहरा कोई भी हो सकता है. सिन्हा यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि सीएम का चेहरा गंठबंधन में शामिल पार्टियों के नेता को भी बनाया जा सकता है, जिसमें रामविलास पासवान और उपेंद्र कुशवाहा शामिल हैं.
पासवान के नाम पर ज्यादा जोर
सिन्हा ने रामविलास पासवान का नाम बड़े जोर-शोर से लिया और उन्हें सीएम पद का उम्मीदवार प्रोजेक्ट करने की सलाह भी दी है. हालांकि, उन्होंने खुद को सीएम पद की दौड़ से बाहर बताया और कहा कि मैं न तो मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की दौड़ में हूं और न ही सीएम बनने की मेरी कोई इच्छा या महत्वाकांक्षा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




