15 से चुनाव अभियान की शुरुआत करेगी भाजपा

अंजनी कुमार सिंह नयी दिल्ली : बिहार विधान परिषद के चुनाव परिणाम से भाजपा के केंद्रीय नेता खासे उत्साहित हैं. भाजपा के लिए विधानसभा उपचुनाव के परिणाम की भरपाई विधान परिषद चुनाव परिणाम ने किया है. भाजपा ने इस चुनाव परिणाम को विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल मानते हुए विधानसभा चुनाव के लिए 30 हजार से […]
अंजनी कुमार सिंह
पार्टी को या विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार को चुनाव पूर्व यदि लगेगा कि उनके क्षेत्र में और अधिक सभाएं की जरूरत हैं, तो और अधिक सभाएं की जायेंगी. यदि किसी खास नेता के दौरे से विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के पक्ष में मतदाता गोलबंद हो सकते हैं, तो उस क्षेत्र में संबंधित नेता को भेजने की व्यवस्था भी की जायेगी. चुनाव प्रचार के लिए राज्य को चार डिवीजन (मंडल) में बांटा गया है. बेगूसराय, सहरसा, मुजफ्फरपुर और पटना. इन चार डिवीजन में राज्य के सभी जिलों को समाहित किया गया है. उत्तर बिहार के मुजफ्फरपुर से शिवहर, मोतिहारी, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी आदि जिलों के चुनाव प्रचार पर नजर रखी जायेगी, वहीं सहरसा डिविजन से सुपौल, सहरसा, पूर्णिया, मधेपुरा आदि जिलों के चुनाव प्रचार को देखा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




