मन में जब बात नहीं आती, तो ‘मन की बात’ नहीं करते प्रधानमंत्री : नीतीश कुमार

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय मंत्रियों के मामले और नये-नये खुलासे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाये हैं. कहा, प्रधानमंत्री को जब बोलना होता है, तभी वे बोलते हैं. बाकी मामलों में चुप्पी साध लेते हैं. वे एक पार्टी के शीर्ष पर बैठे हैं, देश के प्रधानमंत्री हैं तो ऐसे […]
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय मंत्रियों के मामले और नये-नये खुलासे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाये हैं. कहा, प्रधानमंत्री को जब बोलना होता है, तभी वे बोलते हैं. बाकी मामलों में चुप्पी साध लेते हैं. वे एक पार्टी के शीर्ष पर बैठे हैं, देश के प्रधानमंत्री हैं तो ऐसे मामलों पर उन्हें बोलना चाहिए, लेकिन वे नहीं बोलते हैं. लगता है कि जब उनके मन में बात आती नहीं है तो ‘मन की बात’ नहीं करते हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा अलग किस्म की पार्टी है. कहते थे कि कुछ घोटाला नहीं हुआ है और ना ही कोई भ्रष्टाचार हुआ है. अब सब कुछ साबित हो गया है. सुचिता की बात करते हैं, लेकिन भाजपा में कानून का राज का महत्व नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




